यूपी में 41424 होमगार्ड की भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी में 41424 होमगार्ड की भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट


Last Updated:

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया के तहत 41,424 होमगार्ड पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Zoom

UP Home Guard Result: फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट 15 से 26 सितंबर तक हुआ था.

UP Home Guard Result 2026: नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इसे पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक किए जा सकते हैं. लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को राज्य भर के केंद्रों पर किया गया था. जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. अब बोर्ड ने अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है.

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी में कुल 41424 होमगार्ड की भर्ती हुई है. बोर्ड के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए 1 लाख 7 हजार 221 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. जो इसमें पास हुए थे उनका फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट 15 से 26 सितंबर तक आयोजित किया गया था.

यूपी होमगार्ड रिजल्ट कैसे देखें?

आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
यूपी होमगार्ड फाइनल रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
उम्मीदवार रिजल्ट की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें.

यूपी होमगार्ड रिजल्ट के बाद क्या होगा?

सफल उम्मीदवारों की सूची और उनके स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा. होमगार्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर रिजल्ट देखा जा सकता है.

राज्य के 75 जिलों में कुल 41,424 रिक्त पदों के लिए 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. 50 जिलों में अनुसूचित जाति श्रेणी के कुल 439 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. साथ ही, परीक्षा में कुल 8,290 महिला उम्मीदवार सफल रही हैं.



Source link