‘तुम दुनिया भर की लड़कियों के लिए प्रेरणा हो’, एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वाली चिकीथा से बोलीं नीता अंबानी, VIDEO

‘तुम दुनिया भर की लड़कियों के लिए प्रेरणा हो’, एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वाली चिकीथा से बोलीं नीता अंबानी, VIDEO


Last Updated:

जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारत की चिकीथा तनिपार्थी ने कमाल कर दिया है. उन्होंने कंपाउंड तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीते हैं. चिकीथा रिलायंस फाउंडेशन की एथलीट हैं. उनकी शानदार जीत पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने उन्हें बधाई दी है. नीता अंबानी ने चिकीथा को पूरे देश और दुनिया भर की लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बताया है.

Zoom

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वाली चिकीथा तनिपार्थी से नीता अंबानी ने वीडियो कॉल पर की बात. (वीडियो साभार : रिलायंस फाउंडेशन)

मुंबई: जापान में एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट चिकीथा तनिपार्थी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपने पहले एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते हैं. चिकीथा ने महिलाओं के टीम इवेंट और मिक्स्ड टीम इवेंट में टॉप पोजीशन हासिल की है. वो रिलायंस फाउंडेशन की एथलीट हैं. उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने उनका हौसला बढ़ाया. नीता अंबानी ने वीडियो कॉल पर एथलीट चिकीथा तनिपार्थी से बात की और उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ की. नीता अंबानी ने चिकीथा को यह भरोसा भी दिया कि रिलायंस फाउंडेशन हमेशा उनके सपोर्ट के लिए तैयार है. चिकीथा ने बताया कि जीत के बाद लगातार आ रहे फोन कॉल्स और मीडिया के कारण उन्हें सेलिब्रेट करने का समय ही नहीं मिला.

नीता अंबानी ने कहा, ‘तुमने सभी लड़कियों को बहुत गौरवान्वित किया है. तुम हमारे देश और दुनिया भर की बहुत सारी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बनने जा रही हो.’

नीता अंबानी ने इस खास बातचीत के दौरान चिकीथा के माता-पिता को भी अपनी बधाई दी. जब चिकीथा ने बताया कि उनके पिता एक किसान हैं, तो नीता अंबानी ने बहुत शानदार जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘किसान हमारे देश का दिल हैं. एक किसान की बेटी के रूप में तुम देश का मान बढ़ा रही हो.’ चिकीथा ने आगे भी अपने इस बेहतरीन खेल प्रदर्शन को लगातार बनाए रखने की बात कही. नीता अंबानी ने चिकीथा के भारत लौटने पर जल्द ही उनसे मुलाकात करने का वादा किया.

View this post on Instagram





Source link