नेवल डॉकयार्ड में अप्रेंटिस की भर्ती, मिलेगा 9000 तक स्टाइपेंड, चेक करें योग्यता और सेलेक्शन प्रोसस

नेवल डॉकयार्ड में अप्रेंटिस की भर्ती, मिलेगा 9000 तक स्टाइपेंड, चेक करें योग्यता और सेलेक्शन प्रोसस


Last Updated:

Naval Dockyard Apprentice Recruitment 2026 में 283 पदों पर भर्ती की जा रही है. इस भर्ती की खास बात यह है कि गैर-खतरनाक ट्रेड के लिए न्यूनतम उम्र 14 साल और खतरनाक ट्रेड के लिए 18 साल रखी गई है. अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं है.

Zoom

Naval Dockyard Vacancy : नोटिफिकेशन एम्प्लॉयमेंट न्यूज में जारी हुआ है.

Naval Dockyard Recruitment 2026: डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल, नेवल डॉकयार्ड, मुंबई ने नेवल शिपयार्ड अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है. इसके तहत 30 आईटीआई ट्रेड्स में 283 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं. डॉक्यार्ड अप्रेंटिस स्कूल, नेवल डॉक्यार्ड, मुंबई ने ‘एम्प्लॉयमेंट न्यूज़’ (03-09 अक्टूबर 2026) में एक शुरुआती नोटिफ़िकेशन जारी किया है. अप्रेंटिस पदों के बारे में विस्तृत विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर उपलब्ध होगा. आप नीचे दिए गए लिंक से सीधे PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

आवेदकों के पास ट्रेड क्वालिफ़िकेशन होना ज़रूरी है, जबकि कुछ खास नॉन-ITI कैटेगरी (जैसे रिगर) के पदों के लिए 8वीं या 10वीं पास होना ज़रूरी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख से 21 दिनों के अंदर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

इस डॉकयार्ड अप्रेंटिसशिप के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 14 साल है. लेकिन अधिकतम उम्र सीमा नहीं है. हालांकि खतरनाक ट्रेड्स के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

अधिकतर ट्रेड्स के लिए स्टाइपेंड 9,600 रुपये महीने है. जबकि क्रेन ऑपरेटर ओवरहेड के लिए 8200 और रिगर के लिए 6800 रुपये है.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों को पहले 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के जरिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इसके बाद लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी शामिल है.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एम्प्लॉयमेंट न्यूज में नोटिफिकेशन प्रकाशित होने के पांचवें दिन सुबह 10 बजे से शुरू होगा. आवेदन की अंतिम तारीख रजिस्ट्रेशन शुरू होने के 21वें दिन रात 11:55 बजे तक निर्धारित है. उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने ट्रेड की योग्यता और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें.



Source link