सलमान खान का नाम सुनते ही अरबाज का बिगड़ा मिजाज, पैपराजी के सवाल का नहीं दिया जवाब, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान का नाम सुनते ही अरबाज का बिगड़ा मिजाज, पैपराजी के सवाल का नहीं दिया जवाब, वायरल हुआ वीडियो


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान शुक्रवार को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे. इस दौरान का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. अरबाज इवेंट में आराम से पैपराजी के सवालों के जवाब दे रहे थे. तभी एक पैपराजी ने उनसे भाई सलमान खान को लेकर सवाल पूछ लिया, तो अरबाज खान असहज हो गए. सवाल का जवाब देने के बजाय वह तुरंत वहां से आगे बढ़ गए. अब उनके रिएक्शन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अरबाज खान का रिएक्शन वायरल. (Instagram@arbaazkhanofficial/beingsalmankhan)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुए. सब कुछ ठीक चल रहा था और वह बड़े ही शांत अंदाज में पैपराजी के सामने सवालों के जवाब दे रहे थे. लेकिन तभी पैप्स की तरफ से उनके भाई सलमान खान को लेकर एक ऐसा सवाल आया, जिसे सुनते ही अरबाज खान का रिएक्शन बदल गया और उन्होंने सवाल को इग्नोर कर दिया. सवाल सुनते ही अरबाज का रिएक्शन देखने लायक था और अब उनका इवेंट से एक वीडियो वायरल हो गया है.

वायरल वीडियो में अरबाज खान से सलमान खान के उस हालिया बयान पर सवाल पूछा गया जो उन्होंने ट्रोलर्स को लेकर दिया था. लेकिन जैसे ही अरबाज के कानों में सलमान का नाम पड़ा, माहौल अचानक अजीब हो गया. सवाल का जवाब देने के बजाय अरबाज ने तुरंत बात काटी और ‘एक्सक्यूज मी… थैंक यू, थैंक यू’ कहते हुए आगे पोज देने निकल गए. हालांकि, बात यहीं खत्म नहीं हुई. आगे बढ़ने के बाद अरबाज अचानक वापस मुड़े और सीधे पैपराजी से ही सवाल कर बैठे कि ‘क्या वो जूलरी से रिलेटेड था? आज के इवेंट से रिलेटेड था वो सवाल?’.

View this post on Instagram





Source link