Last Updated:
Bihar Weather 4 October 2026: बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर दिशा से शुष्क हवाओं का असर बढ़ रहा है. जबकि 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम? जानें बिहार कल के मौसम का अपडेट.
बिहार के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है.
पटना: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के 3 अक्टूबर 2026 के बुलेटिन के अनुसार 4 अक्टूबर को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं 3 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 4 अक्टूबर के लिए राज्य में कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
4 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 अक्टूबर को बिहार के किसी भी हिस्से में विशेष रूप से बारिश की संभावना नहीं है. राज्य का मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. बता करें 3 अक्टूबर की तो उत्तर-पूर्वी बिहार के एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
अगले 5 दिनों के दौरान बिहार के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी अगले पांच दिनों के दौरान खास परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है. इसका मतलब है कि दिन के तापमान में फिलहाल बड़ी गिरावट या बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है. जबकि सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है.
औरंगाबाद रहा सबसे गर्म
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 अक्टूबर को औरंगाबाद में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 31.9 से 38.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं दर्ज किया गया. 3 अक्टूबर को राजगीर (नालंदा) में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो राज्य में सबसे कम रहा. राज्य का न्यूनतम तापमान 19.8 से 28.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ.
कहां हुई बारिश?
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण) में हल्की बारिश दर्ज की गई. राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा.
क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले दो दिनों में बारिश बादलों और हवा में नमी के स्तर में कमी देखी गई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ उत्तर दिशा से आने वाली शुष्क हवाओं का प्रभाव भी बढ़ा है. इसके अलावा उत्तर गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर निचले वायुमंडल में एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके प्रभाव से क्षेत्र में मौसम की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है.
बिहार से मानसून की वापसी
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के शेष हिस्सों के साथ-साथ पूरे गुजरात और मध्य प्रदेश तथा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से वापस लौट चुका है. मानसून की वापसी के साथ बिहार में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने की स्थिति बन रही है.
4 अक्टूबर के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं
मौसम विभाग ने 3 और 4 अक्टूबर के लिए बिहार में कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. यानी फिलहाल भारी बारिश, आंधी या अन्य गंभीर मौसम को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है. स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव संभव है. इसलिए बारिश की संभावना वाले उत्तर-पूर्वी इलाकों के लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.