IAS Transfer | UP IAS Transfer List

IAS Transfer | UP IAS Transfer List


Last Updated:

UP 15 IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शासन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने 15 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, पंचायती राज और कई अहम निगमों व विभागों के शीर्ष पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं. जहां कई वरिष्ठ अफसरों को महत्वपूर्ण विभागों में नई कमान सौंपी गई है, वहीं कुछ अफसरों के प्रभार में कटौती की गई है.

Zoom

उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अफसरों का तबादला. (सांकेतिक फोटो)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर कसावट लाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है. शासन द्वारा जारी नई स्थानांतरण सूची के अनुसार कई प्रमुख विभागों, निगमों और विश्वविद्यालयों में नए चेहरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रशासनिक फेरबदल में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग पर विशेष ध्यान दिया गया है. आईएएस प्रकाश बिन्दु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है, जबकि सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा की कमान सौंपी गई है. जे. रीभा को यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया गया है. वहीं, प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में रीना सिंह को नया कुलसचिव बनाया गया है, जबकि एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में कुलसचिव पद की जिम्मेदारी अर्चना गहरवार को दी गई है.

यूपी में 15 IAS अफसरों का प्रशासनिक फेरबदल

क्र. सं. आईएएस अधिकारी का नाम नई जिम्मेदारी / पद
1 राकेश कुमार सिंह अपर आयुक्त, आवास एवं विकास परिषद
2 नीरज शुक्ला प्रबंध निदेशक, पीसीएफ
3 डा. चंद्र भूषण अपर निदेशक, लोहिया प्रशासन अकादमी
4 सचिन कुमार सिंह विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा
5 ध्रुव खाडिया सीडीओ, मऊ
6 विवेक कुमार श्रीवास्तव सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद
7 नरेंद्र बहादुर सिंह सीडीओ, जौनपुर
8 श्रीहरि प्रताप शाही निदेशक, पंचायती राज
9 अमित कुमार सिंह एमडी, पीसीडीएफ
10 प्रकाश बिन्दु सचिव, चिकित्सा शिक्षा
11 माला श्रीवास्तव भूतत्व एवं खनिकर्म सचिव का प्रभार हटाया गया
12 डा. उज्जवल कुमार विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म
13 जे. रीभा एमडी, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन
14 अर्चना गहरवार कुलसचिव, एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
15 रीना सिंह कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय

खनन और आवास विभाग में बदलाव
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में शासन ने बड़ा कदम उठाते हुए आईएएस माला श्रीवास्तव से सचिव पद का प्रभार हटा लिया है. अब डा. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म की अहम जिम्मेदारी दी गई है. इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ अधिकारी राकेश कुमार सिंह को आवास एवं विकास परिषद का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है.

पंचायती राज, निगम और जिलों में नई तैनाती
श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज बनाया गया है. दुग्ध विकास और सहकारिता से जुड़े अहम उपक्रमों में अमित कुमार सिंह को पीसीडीएफ और नीरज शुक्ला को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया गया है. डा. चंद्र भूषण को लोहिया प्रशासन अकादमी में अपर निदेशक और विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है. जिलों के स्तर पर विकास कार्यों में गति लाने के लिए नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का सीडीओ और ध्रुव खाडिया को मऊ का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है.



Source link