Jaipur Jewellery Show: जयपुर में फिर सजेगा चांदी का बाजार, 170 एग्जीबिटर्स और 300 स्टॉल्स लगाएंगे चार चांद

Jaipur Jewellery Show: जयपुर में फिर सजेगा चांदी का बाजार, 170 एग्जीबिटर्स और 300 स्टॉल्स लगाएंगे चार चांद


Last Updated:

Jaipur Jewellery Show: जयपुर में 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय जयपुर सिल्वर शो का आयोजन होगा. शो में 170 से ज्यादा एग्जीबिटर्स की 300 से अधिक स्टॉल्स लगेंगी और 10 हजार से ज्यादा खरीदारों व विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है. इस बार सिल्वर ज्वैलरी के एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल मार्केट में भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर खास फोकस रहेगा.

Zoom

जयपुर. गुअपनी ज्वैलरी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं, जहां भारत का सबसे बड़ा ज्वैलरी बाजार और यहां के कुशल कारीगरों से लेकर ज्वैलरी के व्यापारी जयपुर को लगातार ज्वैलरी का हब बना रहे हैं, इसलिए जयपुर में जयपुर सिल्वर एसोसिएशन (JSA) की ओर से जयपुर ज्वैलरी शो का आयोजन खास होता हैं. नंबर माह में एक बार फिर राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने और सिल्वर ज्वैलरी के व्यापार को बूस्ट देने के लिए जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय जयपुर सिल्वर शो का आयोजन किया जाएगा.

जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला और सचिव राहुल जैन इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं हालही में उज्ज्वल डेरेवाला और सचिव राहुल जैन ने मुंबई में GJEPC चेयरमैन किरीटभाई भंसाली से मुलाकात कर उन्हें 22 से 24 नवंबर तक होने वाले जयपुर सिल्वर शो के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का न्योता दिया हैं और शो की तैयारियों और देशभर से आने वाले मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और खरीदारों को लेकर चर्चा की.

इस बार शो में 170 से एग्जीबिटर्स की लगेगी 300 स्टॉल्स

जयपुर सिल्वर एसोसिएशन (JSA) की ओर से जयपुर ज्वैलरी शो हर साल भव्य तरीके से आयोजित होता हैं, जहां देशभर के कौन-कौन से मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और खरीदार शो में हिस्सा लेने पहुंचते हैं. ऐसे ही बार शो में 170 से ज्यादा एग्जीबिटर्स के 300 से ज्यादा स्टॉल्स होंगे. देश-विदेश से 10 हजार से ज्यादा बॉयर्स और विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है, अब तक वो के लिए 2 हजार से ज्यादा विजिटर्स रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और साथ ही शो में अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले इसलिए ज्यादा से ज्यादा बॉयर्स और विजिटर्स को जयपुर लाने के लिए देश के अलग-अलग शहरों में बिजनेस मीटिंग की जा रही हैं और शो का प्रमोशन किया जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी शो में लोगों को ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर, कट स्टोन, आर्टिफैक्ट्स, सोफा सेट सहित कई तरह के धातुओं और बेस्ट डिजाइन से तैयार ज्वैलरी की सुंदरता देखने को मिलेंगी. जयपुर ज्वैलरी शो अब सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि बी2बी और बी2सी का भरोसेमंद ज्वैलरी प्लेटफॉर्म बन चुका है.

इस बार शो में एक्सपोर्ट पर होगा खास सेमिनार

जयपुर सिल्वर एसोसिएशन (JSA) की ओर से जयपुर ज्वैलरी शो में इस बार विशेष सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। इसमें सिल्वर मैन्युफैक्चरर्स को एक्सपोर्ट के अवसर, एक्सपोर्ट प्रमोशन और इंटरनेशनल मार्केट में भारतीय सिल्वर प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की जानकारी दी जाएगी. साथ ह जयपुर को सिल्वर इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बनाने पर फोकस किया जाएगा. इस बार शो में गुजरात, मुंबई, दिल्ली सहित तमाम बड़े शहरों से सिल्वर मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स, डिजाइनर्स और खरीदार शामिल होंगे. जिसका उद्देश्य देशभर के कारोबारियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना और जयपुर को सिल्वर इंडस्ट्री के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत करना है. जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला और सचिव राहुल जैन की इस बैठक में किरीटभाई भंसाली ने शो की पहल को अच्छा कदम बताते हुए सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया. एसोसिएशन के अनुसार GJEPC के सहयोग से सिल्वर मैन्युफैक्चरर्स को एक्सपोर्ट के नए अवसरों और इंटरनेशनल मार्केट से जुड़ने में मदद मिलेगी. मुलाकात के दौरान जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के एडवाइजरी हेड अंकित वैद्य के साथ मुंबई से अभिषेक शाह, संजय अग्रवाल और श्रीपाल नाहर भी मौजूद रहे.



Source link