Drishyam 3 Records: 110 करोड़ के बजट में तैयार हुई ‘दृश्यम 3’! पहले दिन गाड़े झंडे, बना डाले 5 धाकड़ रिकॉर्ड्स

Drishyam 3 Records: 110 करोड़ के बजट में तैयार हुई ‘दृश्यम 3’! पहले दिन गाड़े झंडे, बना डाले 5 धाकड़ रिकॉर्ड्स


Last Updated:

Drishyam 3 Records Day 1: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के साथ ही अपनी धाक जमा दी है. करीब 110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शुरुआत ने ट्रेड को भी चौंका दिया. पहले दिन ही फिल्म ने बॉलीवुड की बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली. इतना ही नहीं, एक ही दिन में 50 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर फिल्म ने कुल पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

नई दिल्ली. अजय देवगन और तबू स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने साबित कर दिया कि इस जोड़ी में कुछ तो खास है. रिलीज के साथ फिल्म की कमाई के आंकड़ों से ज्यादा अपने रिकॉर्ड्स से ध्यान खींच लिया है. शुरुआत इतनी तेज रही कि पहले ही दिन फिल्म ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को चुनौती दे दी. दर्शकों के बीच पहले से बने क्रेज का असर सिनेमाघरों में भी साफ नजर आया और फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी. खास बात यह है कि करीब 110 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फाइल फोटो. 

रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों की भारी भीड़ और शानदार रिस्पॉन्स के दम पर फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बम्पर शुरुआत की है, बल्कि पहले ही दिन कई बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इनमें ऑल टाइम टॉप ओपनर्स की लिस्ट में एंट्री से लेकर एक ही दिन में 50 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार करने तक के रिकॉर्ड शामिल हैं. पहले ही दिन बनाए पांच धाकड़ रिकॉर्ड्स ने फिल्म की आगे की बॉक्स ऑफिस रेस को भी दिलचस्प बना दिया है. फाइल फोटो. 

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में कुल 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है. इस शानदार आंकड़े के साथ यह फिल्म बॉलीवुड इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. इसके आगे सिर्फ ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ है, जिसने पहले दिन 99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिलचस्प बात यह है कि ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख खान की 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने पहले दिन 66 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यानी दोनों फिल्मों के बीच अंतर बहुत मामूली रहा, लेकिन ‘दृश्यम 3’ ने 66.75 करोड़ के साथ बढ़त बना ली.

पहले ही दिन 66.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ अब ऑल-टाइम टॉप-5 बॉलीवुड ओपनर्स की एलीट लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 99 करोड़ रुपये के साथ है. इसके बाद 66.75 करोड़ के साथ ‘दृश्यम 3’ और 66 करोड़ के साथ ‘जवान’ का नंबर आता है. वहीं, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ 55-55 करोड़ रुपये के साथ इस टॉप-5 लिस्ट में शामिल हैं. इस तरह अजय देवगन की फिल्म ने महज एक दिन में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. फाइल फोटो. 

‘दृश्यम 3’ की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह भी है कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया. इस रिकॉर्ड के साथ यह बॉलीवुड में एक दिन में सबसे तेजी से 50 करोड़ नेट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. यहां भी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ सबसे आगे है. फाइल फोटो. 

फर्स्ट फ्राइडे कलेक्शन में भी ‘दृश्यम 3’ ने बाजी मार ली है. चूंकि फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई, इसलिए उसका ओपनिंग डे ही फर्स्ट फ्राइडे कलेक्शन भी रहा. 66.75 करोड़ रुपये के साथ ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फर्स्ट फ्राइडे फिल्मों की लिस्ट में भी दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. फिल्म की शुरुआत को देखते हुए अब नजर इसके पहले वीकेंड पर है. ओपनिंग डे पर इतने बड़े आंकड़े के बाद शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. फाइल फोटो. 

‘दृश्यम 3’ की ओपनिंग अजय देवगन के करियर के लिए भी एक नया रिकॉर्ड है. 66.75 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अजय की पिछली बड़ी ओपनिंग फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43.70 करोड़ रुपये, ‘सिंघम रिटर्न्स’ ने 32.09 करोड़ रुपये और ‘गोलमाल अगेन’ ने 30.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. यानी ‘दृश्यम 3’ ने पहले ही दिन इन तीनों फिल्मों की ओपनिंग को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फाइल फोटो. 

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह कमाई 15,759 शोज से हुई. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि दुनियाभर से करीब 15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन आया. इस तरह पहले दिन फिल्म का दुनियाभर से कमाई 95.10 करोड़ रुपये पहुंच गई है. फाइल फोटो. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link