Donald Trump AI Maduro: पहले AI से निकाली मादुरो की कुंडली, फिर वेनेजुएला में भेजी अमेरिकी सेना, ट्रंप ने Grok से पूछे थे ये सवाल

Donald Trump AI Maduro: पहले AI से निकाली मादुरो की कुंडली, फिर वेनेजुएला में भेजी अमेरिकी सेना, ट्रंप ने Grok से पूछे थे ये सवाल


Last Updated:

Venezuela News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने से पहले एलन मस्क के AI चैटबॉट ग्रोक से कई सवाल पूछे थे. TIME की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप जानना चाहते थे कि मादुरो की गिरफ्तारी पर वेनेजुएला के लोग कैसी प्रतिक्रिया देंगे. इसके अलावा पहले भी ऐसी खबरें आती रही हैं कि अमेरिका ने वेनेजुएला के सैन्य अभियानों में क्लॉड और ग्रोक जैसे AI टूल के इस्तेमाल किया.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमले से पहले ग्रोक से पूछा था सवाल.

US Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए सैन्य ऑपरेशन का आदेश देने से पहले AI की मदद ली. उन्होंने चैटबॉट ग्रोक (Grok) से सलाह ली थी. TIME मैगजीन की 1 अक्टूबर को आई रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 में एलन मस्क के साथ एक प्राइवेट मुलाकात के दौरान ट्रंप ने ग्रोक से मादुरो की सत्ता, उनकी छवि और गिरफ्तारी पर वेनेजुएला के लोगों की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर कई सवाल पूछे थे. बताया गया है कि ट्रंप ने इस चैटबॉट से घंटों बातचीत की थी. ग्रोक ने मादुरो को बेहद अलोकप्रिय तानाशाह बताया और कहा कि उनकी गिरफ्तारी पर वेनेजुएला के कई लोग जश्न मना सकते हैं. इसके कुछ हफ्तों बाद 3 जनवरी को अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन चलाकर मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से उठा लिया.

ट्रंप के दिमाग में क्या चल रहा था?

TIME की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 में एलन मस्क व्हाइट हाउस में ट्रंप से निजी मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान ट्रंप ने अपना काफी समय मस्क के AI चैटबॉट Grok से सवाल पूछने में बिताया. एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि ट्रंप ने घंटों तक मादुरो के राष्ट्रपति कार्यकाल और उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर सवाल किए. वह यह जानना चाहते थे कि अगर अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ लेता है तो वहां के लोग कैसी प्रतिक्रिया देंगे? उस समय अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ रहा था. ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला की नावों पर हमले कर रहा था. अमेरिका का आरोप था कि इन नावों का इस्तेमाल ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जा रहा है. इसी माहौल में अमेरिकी प्रशासन सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहा था.

ग्रोक ने क्या कहा?

Grok ने ट्रंप को बताया कि मादुरो की गिरफ्तारी पर वेनेजुएला के कई लोग खुशी मना सकते हैं. हालांकि, रिपोर्ट में ऐसा कोई दावा नहीं है कि चैटबॉट ने ट्रंप को मादुरो को पकड़ने की सलाह दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत के बाद ट्रंप Grok से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इसे ‘जीनियस’ बताया.

3 जनवरी को अमेरिका ने मादुरो को पकड़ लिया

Grok के साथ ट्रंप की बातचीत के कुछ हफ्तों बाद 3 जनवरी को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में ऑपरेशन चलाया. इस कार्रवाई में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से पकड़ लिया गया और अमेरिका ले जाया गया. इस कार्रवाई के बाद वेनेजुएला के लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं. कुछ लोगों ने अमेरिकी कार्रवाई का जश्न मनाया, जबकि कई लोगों ने इसकी आलोचना की. दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे वेनेजुएला के नागरिकों ने भी सड़कों पर उतरकर मादुरो के सत्ता से हटने का जश्न मनाया. TIME की रिपोर्ट के मुताबिक, इन तस्वीरों ने ट्रंप का भरोसा Grok पर और बढ़ा दिया.



Source link