IND vs PAK Asian Games gold: अभिषेक शर्मा के 100 छक्के, पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे, 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी

IND vs PAK Asian Games gold: अभिषेक शर्मा के 100 छक्के, पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे, 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक शर्मा के 100 छक्के, पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे, 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी

Last Updated:

भारत पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल: पिछले मैच में अभिषेक शर्मा भले ही सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मेंस क्रिकेट इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में उनका बल्ला जमकर गरजा. इस खतरनाक खब्बू बल्लेबाज ने सात छक्के और तीन चौके की मदद से 28 गेंद में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली और पाकिस्तानी गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए.

अभिषेक शर्मा के 100 छक्के, पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे, 20 गेंद में ठोकी फिफ्टीZoom

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में ठोकी फिफ्टी

निशिन: एशियन गेम्स के क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 20 गेंद में फिफ्टी ठोकी और 28 गेंद में 61 रन बनाकर फाइनल में भारत के लिए मजबूत स्कोर की नींव रखी. अभिषेक को मैच में कुछ जीवनदान भी मिले, जिसका उन्होंने बखूबी फायदा भी उठाया.

लगातार दो कैलेंडेर ईयर में 100+ छक्के
जिस छक्के के साथ अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया वह इस साल यानी 2026 में T20 मैच में उनका 100वां सिक्स था. पिछले साल यानी 2025 में उन्होंने 108 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था. यानी ये दूसरा मौका है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक कैलेंडर ईयर में ऐसा किया है.



Source link