Patna To Sonpur Ropeway: चंद मिनटों में पहुंचेंगे पटना से सोनपुर, गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे

Patna To Sonpur Ropeway: चंद मिनटों में पहुंचेंगे पटना से सोनपुर, गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे


Last Updated:

Patna To Sonpur Ropeway: पटना से सोनपुर जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ से सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक रोपवे बनाने की तैयारी तेज हो गई है. प्रस्तावित रोपवे की लंबाई करीब 7 किलोमीटर होगी. इसका बड़ा हिस्सा गंगा नदी के ऊपर से गुजरेगा. प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पटना से सोनपुर के बीच सफर का आसान हो जाएगा. पहले से कम समय में यात्रा पूरी कर सकेंगे.

Zoom

पटना से सोनपुर के बीच रोपवे बनाया जाएगा.

पटनाः राजधानी पटना से सोनपुर जाने का तरीका आने वाले दिनों में पूरी तरह बदल सकता है. अब सड़क पर ट्रैफिक के बीच सफर करने के बजाय गंगा के ऊपर हवा में सफर करने का आप्शन मिलेगा. पटना के मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ से सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक करीब 7 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की तैयारी तेज हो गई है. खास बात यह है कि प्रस्तावित रोपवे का बड़ा हिस्सा गंगा नदी के ऊपर से गुजरेगा. यानी यात्री हवा में सफर करते हुए गंगा और आसपास के इलाके का खूबसूरत नजारा भी देख सकेंगे.

प्रस्तावित रोपवे पटना के मरीन ड्राइव से शुरू होकर सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पास तक जाएगा. यानी पटना से सोनपुर जाने वाले लोगों को सड़क मार्ग के अलावा गंगा के ऊपर से सफर करने का विकल्प मिलेगा. रोपवे की कुल लंबाई करीब 7 किलोमीटर बताई जा रही है. इसका एक बड़ा हिस्सा गंगा के ऊपर से गुजर सकता है. ऐसे में इस सफर के दौरान यात्रियों को गंगा के साथ आसपास के इलाके का अलग नजारा देखने को मिलेगा.

पांच महीने में शुरू हो सकता है काम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ताज होटल में आयोजित बिहार इन्वेस्टर मीट में इस परियोजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पटना और सोनपुर के बीच रोपवे परियोजना पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है. निर्माण कार्य अगले पांच महीने में शुरू होने की बात कही गई है. इस परियोजना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी PPP मॉडल पर तैयार करने की योजना है. मुख्यमंत्री इससे पहले श्रावणी मेले के उद्घाटन के दौरान भी पटना-सोनपुर के बीच रोपवे बनाने की घोषणा कर चुके हैं.

श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा फायदा
सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसके अलावा सोनपुर और आसपास के इलाके पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं. रोपवे बनने के बाद पटना से यहां पहुंचने के लिए एक नया कनेक्टिविटी विकल्प मिल सकेगा. सरकार का फोकस बिहार में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने पर भी है. इसी के तहत अलग-अलग पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर रोपवे विकसित करने की योजनाओं पर काम किया जा रहा है. पटना-सोनपुर रोपवे भी इसी कड़ी का हिस्सा है.

भागलपुर में भी गंगा पर रोपवे की योजना
बिहार में गंगा पर एक और रोपवे परियोजना प्रस्तावित है. भागलपुर जिले में सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ धाम को अगुवानी गंगा घाट से जोड़ने की योजना है. इसके जरिए गंगा के दोनों किनारों के बीच आने-जाने का नया विकल्प तैयार किया जा सकता है. पटना-सोनपुर रोपवे के साथ इस तरह की परियोजनाओं से बिहार में धार्मिक और पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि पटना-सोनपुर रोपवे के निर्माण और संचालन से जुड़ी अंतिम समयसीमा तथा यात्रा में लगने वाला सटीक समय परियोजना के विस्तृत प्लान के बाद ही स्पष्ट होगा.



Source link