भारत के पड़ोस में सुबह-सुबह डोली धरती, जान बचाने के लिए जैसे-तैसे घर से भागे लोग – earthquake in Tibet in morning 6 am magnitude above 3 creates panic

भारत के पड़ोस में सुबह-सुबह डोली धरती, जान बचाने के लिए जैसे-तैसे घर से भागे लोग – earthquake in Tibet in morning 6 am magnitude above 3 creates panic


होमदुनियाचीन

भारत के पड़ोस में सुबह-सुबह डोली धरती, जैसे तैसे घर से बाहर भागे लोग

Last Updated:

Earthquake News: हिमालय क्षेत्र को भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है. इस जोन में अक्‍सर भूकंप के झटके लगते रहते हैं. शनिवार 3 अक्‍टूबर सुबह 6 बजे सीमा पार तिब्‍बत में धरती डोली, जिससे लोग दहशत में आ गए.

Zoom

भारत के पड़ोस में सुबह-सुबह धरती डोलने से लोग दहशत में आ गए. (फाइल फोटो)

Earthquake News: भारत के पड़ोस में शनिवार सुबह धरती डोलने से आमलोग दहशत में आ गए. जान बचाने के लिए लोग जैसे-तैसे अपने घरों से बाहर निकले. भूकंप के लिहाज से संवेदनशील तिब्‍बत में शनिवार सुबह 6 बजे धरती डोलने से लोग दहशत में आ गए. पहले तो उन्‍हें भूकंप का तत्‍काल आभास नहीं हुआ, पर जैसे ही अर्थक्‍वेक आने का एहसास हुआ कंपकंपाती ठंड में लोगों के माथे पर पसीना आ गया. वे झटपट जिस हालत में थे, उसी में घर से बाहर की ओर भागे, ताकि खुद को सुरक्षित रखा जा सके.

जानकारी के अनुसार, तिब्बत में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई. भूकंप सुबह 6 बजे आया. एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 15 किलोमीटर की गहराई में था. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. इससे पहले भी तिब्बत और हिमालयी क्षेत्र में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं.





Source link