अब रांची नहीं भरेगा बिजली बिल! इस सरकारी योजना से जीरो करें अपना इलेक्ट्रिसिटी बिल, जानें आसान प्रोसेस

अब रांची नहीं भरेगा बिजली बिल! इस सरकारी योजना से जीरो करें अपना इलेक्ट्रिसिटी बिल, जानें आसान प्रोसेस


Last Updated:

PM Surya Ghar Yojana: रांची में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के कैंप चल रहे हैं. 5-6 किलोवाट का पैनल लगाने से बिजली बिल जीरो हो जाएगा. सरकार 1 से 3 किलोवाट पर ₹30,000 से ₹78,000 तक सब्सिडी दे रही है. आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके आप इसका लाभ उठा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची: रांची के लोगों के लिए बिजली बिल के भारी-भरकम खर्च से राहत पाने का शानदार मौका है. शहर में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं. इन कैंपों के जरिए नागरिकों को बताया जा रहा है कि वे कैसे सोलर पैनल लगवाकर अपना बिजली बिल शून्य (जीरो) कर सकते हैं और सरकार से सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.

5-6 किलोवाट से पूरी तरह जीरो होगा बिल
योजना की जानकारी देते हुए इंस्टॉलेशन मैनेजर उत्कर्ष ने बताया कि यह एक ऐसी स्कीम है, जिसका लाभ हर व्यक्ति को लेना चाहिए. अगर आपके घर का मासिक बिजली बिल फिलहाल ₹5,000 से ₹6,000 आ रहा है, तो 5 से 6 किलोवाट (kW) क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर आपका बिल पूरी तरह जीरो हो जाएगा. वहीं, 1 से 2 किलोवाट क्षमता का पैनल लगाने पर भी बिजली बिल में 60 से 70 प्रतिशत तक की कमी आ जाएगी.

बैंक खाते में आएगी ₹78,000 तक की सब्सिडी योजना के तहत सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है:

  • 1 से 2 किलोवाट: ₹30,000 तक की सब्सिडी
  • 2 से 3 किलोवाट: ₹60,000 तक की सब्सिडी
  • 3 किलोवाट या उससे अधिक: ₹78,000 तक की सब्सिडी

सब्सिडी की यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. सोलर पैनल का कुल खर्च चुनी गई ब्रांड और उसकी क्षमता पर निर्भर करेगा.

आवेदन करने की बेहद आसान
प्रक्रिया सोलर पैनल लगवाने के लिए किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • पीएम सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • ‘Apply Now’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • बिजली बिल और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

इन बातों का रखें ध्यान
आवेदन के लिए शर्त यह है कि आवेदक किसी अन्य सोलर सब्सिडी का लाभ न ले रहा हो. साथ ही, छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए. आवेदन के बाद कंपनी घर आकर पैनल इंस्टॉल कर देगी. इसके बाद संबंधित अधिकारी निरीक्षण करेंगे और सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आ जाएगा.



Source link