छोटी दुकान से शुरू कर 60 लाख पहुंचाया टर्नओवर, दिल्ली हाट में साथी दास ने 13 दिनों में बेचे 4 लाख के कपड़े

छोटी दुकान से शुरू कर 60 लाख पहुंचाया टर्नओवर, दिल्ली हाट में साथी दास ने 13 दिनों में बेचे 4 लाख के कपड़े


Last Updated:

Business Success Story: पश्चिम बंगाल की साथी दास ने छोटी दुकान से शुरुआत कर 60 लाख रुपये का टर्नओवर बनाया है. दिल्ली के INA हाट में उन्होंने मात्र 13 दिनों में 4 लाख रुपये के कॉटन कपड़े बेच दिए. उनके 300 रुपये से शुरू होने वाले किफायती कपड़ों को लोगों ने खूब पसंद किया.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: मेहनत और हुनर के दम पर व्यापार में कितनी सफलता मिल सकती है, इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के आईएनए (INA) हाट में देखने को मिला. यहां लगी एक प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल की महिला उद्यमी साथी दास लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. उन्होंने अपनी लगन से साबित कर दिया कि सही दिशा में किया गया व्यापार नौकरी से कहीं अधिक मुनाफा दे सकता है.

एक छोटी दुकान से की थी शुरुआत
साथी दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. उन्होंने साल 2010 में कपड़ों का छोटा सा कारोबार शुरू किया था. शुरुआत में वे घर पर हाथों से धोती-कुर्ता, सूट, कुर्तियां और ट्रैवलिंग पैंट बनाती थीं. केवल एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ यह सफर 16 सालों में 60 से 65 लाख रुपये के सालाना टर्नओवर तक पहुंच चुका है. आज उनके बनाए कपड़ों की सप्लाई पूरे भारत में हो रही है.

13 दिन में बिक गया 4 लाख का माल
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उनके कॉटन के कपड़े बेहद पसंद आ रहे हैं. आईएनए हाट की 13 दिनों की प्रदर्शनी में ही उनका 4 लाख रुपये का माल बिक गया. स्थिति यह रही कि समय से पहले ही उनका स्टॉल खाली हो गया. आम ग्राहकों के अलावा दिल्ली के स्थानीय व्यापारी भी उनसे थोक में माल खरीद कर ले गए. साथी दास की दुकान पर कपड़ों की शुरुआती कीमत मात्र 300 रुपये है. सामान्य रेंज 500 रुपये तक है, जबकि प्रीमियम रेंज 1500 रुपये तक जाती है. किफायती दाम होने के कारण लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

पति के सहयोग से मिली पहचान
साथी दास बताती हैं कि उनके पति भी बिजनेसमैन हैं. दोनों ने मिलकर इस काम को आगे बढ़ाया. इसके बाद बंगाल के एक एनजीओ के साथ जुड़ने का मौका मिला. एनजीओ की मदद से वे दिल्ली में सरकारी स्तर पर लगने वाली प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने लगीं.

दूसरों को भी दे रही हैं बिजनेस टिप्स
साथी दास का मानना है कि अगर आपके पास हुनर और अनुभव है तो व्यापार में अपार संभावनाएं हैं. दिल्ली प्रदर्शनी के दौरान कई लोगों ने उनसे बिजनेस के गुर सीखे. कई लोग उनके साथ जुड़कर काम करने की इच्छा भी जता चुके हैं.



Source link