3 दिन के अंदर ताकत में जान लाने के लिए क्या करें, सिर्फ 3 चीजें रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें

3 दिन के अंदर ताकत में जान लाने के लिए क्या करें, सिर्फ 3 चीजें रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें


Last Updated:

Instant Energy Drink: आजकल अधिकांश लोग थोड़ा सा कुछ काम करते हैं तो थका हुआ महसूस करने लगते हैं. उनमें ताकत की कमी हो जाती है. ताकत की कमी के कई कारण हैं लेकिन अगर कोई बीमारी नहीं है तो थोड़ी सी मेहनत कर आसानी से ताकत को बढ़ाया जा सकता है. अगर आप अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले तीन तरह की चीजें दूध के साथ मिलाकर पी सकते हैं.

Zoom

ताकत बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक ड्रिंक्स. Photo: AI

How to Get Instant Energy: अगर शरीर में ताकत न हो तो कुछ भी करने का मन नहीं करता है. हमेशा आलस और सुस्ती चढ़ी रहती है. जीवन में निराशा होने लगता है. इसके कई कारण हो सकते हैं. शरीर में अगर कोई बीमारी पनप रही है तो यह एक अलग कारण हो सकता है. अगर बीमारी नहीं है तो हो सकता है कि आपका शरीर एक्टिव नहीं रहता होगा. यानी आप थोड़ी भी एक्सरसाइज नहीं करते होंगे. अगर एक्सरसाइज भी करते हैं तो भी आलस और सुस्ती लगी होती है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में प्रोटीन और अन्य माइक्रोन्यूट्रेंट्स का सही से एब्जॉर्ब्सन नहीं होता होगा. अब इसके लिए आप नेचुरल आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें न तो कोई साइड इफेक्ट्स होगा और न ही किसी चीज का खतरा रहेगा.

इन 3 चीजों को सोने से पहले पिएं

  1. सोने से पहले अश्वगंधा-दूध पिएं- अगर आपको ताकत की कमी है तो रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पिएं. आयुर्वेद में अश्वगंधा का उपयोग शरीर की ताकत बढ़ाने और मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक कुछ अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि अश्वगंधा शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को 25-30% तक कम करती है. एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न मेडिकल रिसर्च में पाया गया है कि इसका नियमित सेवन एथलेटिक परफॉरमेंस सुधारने, मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ाने और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में बहुत फायदेमंद है. रात में सोने से पहले इसे पीने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी दूर होती है. यह ताकत और स्टैमिना को बढ़ाता है. यह मांसपेशियों की ताकत, सहनशक्ति और ऊर्जा स्तर को बढ़ाती है. इसे पीने के बाद अच्छी नींद आती है. यह अनिद्रा को दूर कर गहरी नींद में मदद करती है. अश्वगंधा इम्यूनिटी और टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढाता है. यानी यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म काउंट में सुधार लाता है. अश्वगंधा से मेमोरी पावर भी बढ़ता है. यह खिलाड़ियों में परफॉर्मेंस भी बढ़ाता है.
  2. दूध में सेज को मिलाकर पिए- हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक सेज एक जड़ी-बूटी है जिसके पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेद में अपनी वात और कफ शामक, रोगाणुरोधक और दीपक-पाचन गुणों के लिए जानी जाती है. अध्ययन के मुताबिक सेज में ल्यूटेलिन, रोजमराइनिक एसिड, कैंफूर, क्वारसर्टिन और एपीजेनिन नाम के कंपाउड पाए जाते हैं. ये सब शरीर को तुरंत स्टैमिना से भर देता है. कुछ दिनों तक लागातर सेवन करने से इससे ताकत बढ़ती है. अध्ययनों के मुताबिक सेज एसीटाइलकोलीन नामक न्यूरोट्रांसमीटर को टूटने से रोकता है, जिससे अल्जाइमर और डिमेंशिया के लक्षणों में सुधार होता है. इसमें कई तरह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लामेटरी गुण होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. यह ब्रेन फंक्शन को बूस्ट कर याददाश्त को बढ़ा सकता है. सेज पाचन के लिए भी बहुत बेस्ट है. यह गैस, ब्लोटिंग और पेट की ऐंठन को राहत देकर पाचन अग्नि बढ़ाती है. इसके काढ़े से गरारे करने पर गले की खराश, छालों और मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है. यह महिलाओं में हॉट फ्लैशेज और पसीने की समस्या कम करती है.
  3. रात में दूध के साथ जिनसेंग मिलाकर पिएं- हालांकि जिनसेंग हर्ब्स को लोग कामोत्तेजक औषधि मान लेते हैं लेकिन वास्तव में यह शरीर में ताकत को बढ़ाता है. आयुर्वेद में इसे ऊर्जा वर्धक रसायन और ओज बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी माना गया है. यह शरीर के वात दोष को शांत कर शारीरिक व मानसिक कमजोरी दूर करती है. इससे स्टैमिना बढ़ती और यौन क्षमता में भी सुधार लाती है. इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होता है. अध्ययनों में साबित हो चुका है कि जिनसेंग में मौजूद जिंसैनोसाइड्स कंपाउड शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को घटाकर मानसिक तनाव व थकान को कम करते हैं. यह ब्लड सेल्स में नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है. इससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन में भी सुधार आ सकता है.



Source link