बिहार मौसमः आज पटना में सुबह से ही धूप, राज्य में इतने दिनों बाद फिर शुरू होगी आंधी-बारिश, 6 जिलों में बाढ़

बिहार मौसमः आज पटना में सुबह से ही धूप, राज्य में इतने दिनों बाद फिर शुरू होगी आंधी-बारिश, 6 जिलों में बाढ़


Last Updated:

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में आज पटना सहित ज्यादातर जिलों में धूप खिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा. वहीं 6 अक्टूबर से राज्य में फिर आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा. इसके अलावा बिहार के 6 जिले बाढ़ की गंभीर चपेट में हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

पटना: बिहार में शनिवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. दिनभर तेज धूप निकलने की संभावना है. इसके कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

5 अक्टूबर तक बदलाव की उम्मीद नहीं

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 5 अक्टूबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म बना रहेगा. वातावरण में नमी मौजूद है. ऐसे में धूप निकलने पर जमीन गर्म होगी और उमस काफी बढ़ जाएगी. दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद रात के समय नमी के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क महसूस नहीं होगा.

6 अक्टूबर से करवट लेगा मौसम

  • मौसम विभाग की मानें तो 6 अक्टूबर से राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. 6 अक्टूबर के आसपास एक नई मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से वातावरण में अस्थिरता बढ़ेगी. राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. फिलहाल बिहार के ऊपर कोई मजबूत बारिश कराने वाला सिस्टम सक्रिय नहीं है. इसी वजह से बारिश की गतिविधियां थमी हुई हैं.

पटना और अन्य प्रमुख शहरों का तापमान

  • राजधानी पटना में भी आज सुबह से धूप निकलने का अनुमान है. दिन में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है. पटना में भी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. बीते 24 घंटे के दौरान पटना में हल्के बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

तापमान का हाल

  • राज्य में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं गया में 32.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 34.2 डिग्री, भागलपुर में 33.3 डिग्री और दरभंगा में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्य जारी

  • एक तरफ मौसम साफ हो रहा है, तो दूसरी तरफ बिहार के 6 जिले अभी भी बाढ़ की भीषण चपेट में हैं. राज्य के 253 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है. इससे करीब 3.65 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. लगभग 44 हजार लोग अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं. नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं. शुक्रवार को बाढ़ के तेज बहाव में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायु सेना प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रही है.



Source link