Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal: 3 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन मीन राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा, प्रेम संबंध सुधरेंगे और स्वास्थ्य में राहत मिलेगी. बड़ा निवेश सोच समझकर करें तथा अनावश्यक खर्चों से बचें.
Aaj Ka Meen Rashifal: 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार मीन राशि वालों के लिए उत्तम दिन रहेगा. यह दिन सकारात्मक बदलाव मानसिक शांति और व्यवहारिक समझ लेकर आने वाला है. इस दिन शुक्र के तुला राशि में 8 वे भाव में वक्री होने से रुके हुए पुराने कार्य और आर्थिक मामलों पर गंभीरता से ध्यान देना होगा. शनिवार सप्ताह का अंतिम दिन है ऐसे में यह मीन राशि के लोगों के लिए मानसिक शांति से बड़ी राहत लाने वाला रहेगा.
सागर के ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक पटेरिया बताते हैं कि आज शुभ अंक 7, भाग्य अंक 1 आपकी निर्णय क्षमता और मानसिक एकाग्रता को दोनों अंक मजबूत करेंगे, आज का शुभ रंग नीला और सीफॉर्म है. आज आपकी शुभ दिशा उत्तर पूर्व ईशान कोण है.
कार्यक्षेत्र व्यापार
कार्यक्षेत्र व्यापार में बात करें तो आपकी बौद्धिक क्षमता कार्य कुशलता का परिणाम में बदलेगा. इसका आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है. वर्तमान समय में आपकी जो कार्य प्रगति मन है और जो व्यापारिक अनुबंध है उनमें समझदारी दिखाने से साझेदारी सफल रहेगी. व्यावहारिक कदम उठाने से आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है.
धन की वापसी
धन के मामले में शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. परिस्थितियों आपके अनुकूल होंगी पुराने और रुके हुए धन की वापसी संभव हो सकती है. हालांकि, 3 अक्टूबर को शुक्र के वक्री होने से अनावश्यक खर्चे से बचना होगा. साथ ही आज के दिन अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे थे तो उस पर गहराई से मंथन करें इसके बाद ही निर्णय लें.
पारिवारिक संबंध
मीन राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन पारिवारिक संबंधों की दृष्टिकोण से अभी काफी खुशहाल रहेगा. भाई बहन और मां का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव से पारदर्शी बातचीत और ईमानदारी से रिश्तों में सुधार होगा. एक दूसरे पर भरोसा और विश्वास बढ़ेगा. अगर विवाद से संबंधित कोई पुरानी बातें सामने आती हैं तो उसे समय धैर्य बनाए रखें शांत रहकर उस समय को निकाल दें.
सेहत
स्वास्थ्य को लेकर बात करें तो आज मानसिक थकान में कमी आएगी. आज आपको पेट से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में तालाब होना खाने से बचें. बाहरी खान-पान से बचाव करें और 10:30 और पर्याप्त आराम करें नींद लें.
पितरों का तर्पण
इस समय पितृपक्ष चल रहे हैं लोगों के द्वारा तर्पण किया जा रहा है. प्रातः काल उठकर स्नान करें फिर अपने पितरों का तर्पण करें. किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन करवाएं. काम शुरू करने से पहले कम से कम 10 मिनट शांत बैठकर ध्यान करें. इससे मानसिक स्पष्टता आएगी, किसी भी तरह की अज्ञात भय या वाद विवाद से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी की सेवा करें.