Flydubai News Update Today: स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, इजरायल में प्लेन क्रैश का था प्लान, पहले भी हुआ बैन

Flydubai News Update Today: स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, इजरायल में प्लेन क्रैश का था प्लान, पहले भी हुआ बैन


Last Updated:

Flydubai News: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हो गई है. इस व्यक्ति का नाम हमाम अलहमामी है. उसके इरादे एक आतंकी वाले ही थे. वह प्लेन को इजरायल में क्रैश कराना चाहता था. को-पायलट एक ओमानी नागरिक है. लेकिन सबसे हैरानी वाली बात कि उसे ओमान की एयरलाइंस ओमान एयर ने उसे 2024 में ही उड़ान भरने से रोक दिया था.

Zoom

स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को पायलट प्लेन को इजरायल में क्रैश कराना चाहता था.

Flydubai News Incident: तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान सामने आ गई है. अल अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी का नाम हमाम अलहमामी (Hamam Alhamami) है और वह ओमान का नागरिक है. उसने ओमान के बाहर ही ज्यादातर समय बिताया, खासतौर से सीरिया में. इसी दौरान पर कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हो गया. जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से i24NEWS ने भी एक सनसनीखेज दावा किया है. इसके मुताबिक उसने बताया कि उसका इरादा विमान को इजरायल में क्रैश कराने का था. इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस मामले में एक खुलासा यह भी हुआ है कि हमला करने वाले इसी को-पायलट को ओमान की एयरलाइन पहले ही उड़ान भरने से रोक चुकी थी. द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान ने उसके कट्टरपंथी वैचारिक विचारों को लेकर उसे उड़ान से प्रतिबंधित कर दिया था. इसके बावजूद वह बाद में दुबई पहुंचा और फ्लाईदुबई में नौकरी पाने में कामयाब रहा.

ओमान में पहले ही लग चुका था उड़ान पर बैन

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि ओमान के इस नागरिक को दो साल पहले ही ओमान एयर ने विमान उड़ाने से रोक दिया था. उस पर कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने की आशंका थी. हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उसके विचार किस तरह के थे. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ओमान एयर ने 2024 में उसे तब उड़ान से रोक दिया था, जब पता चला कि वह कट्टरपंथी इस्लामी वेबसाइट्स देख रहा था. सूत्र का दावा है कि इसके बाद वह दुबई चला गया और फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर रख लिया. खास बात ये रही कि फ्लाई दुबई ने उसे नौकरी पर रखने से पहले उसका बैकग्राउंड चेक नहीं किया. WSJ की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह साफ नहीं है कि ओमान ने आरोपी को लेकर अपनी चिंताएं दूसरे देशों या एयरलाइंस के साथ साझा की थीं या नहीं.



Source link