राहत पहुंचाने वाले हेलीकॉप्टर का कहर, ऊपर से गिरा राशन, नीचे हो गई मौत, तेज हवा में उड़ी महिला

राहत पहुंचाने वाले हेलीकॉप्टर का कहर, ऊपर से गिरा राशन, नीचे हो गई मौत, तेज हवा में उड़ी महिला


Last Updated:

बिहार के कई इलाके जलमग्न हैं. गांव के गांव टापू बन गए हैं. गांव में जाने का संपर्क मार्ग पूरी तरह से जलमग्न है. ऐसे में बाढ़ में फंसे लोगों को तक मदद और राशन पहुंचाना भी कठिन है. इसके लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है. ये हेलीकॉप्टर भी लापरवाही के कारण लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं…

Zoom

छपरा: बिहार के छपरा के अमनौर प्रखंड के पसुरामपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए हेलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत बाढ़ पीड़ित के मौत का कारण बन गई. सामग्री के दौरान हादसा हो गया. एयर ड्रॉप्पिंग के दौरान राहत सामग्री कथित रूप से एक व्यक्ति के सिर पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान परशुरामपुर निवासी अनिल कुमार सिंह के रूप में की गई है. वहीं, हादसे में 2 से 4 अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है. हालांकि, प्रशासन ने अभी इस पूरे मामले की पुष्टि नहीं की है और डीएम ने कहा है कि यह पूरा मामला जांच का विषय है.

आपको बता दें कि बाढ़ पीड़ितों तक इस तरीके से हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री गिराने से नीचे लोग उससे चोटिल और घायल हो रहे हैं. ऐसे में यह राहत सामग्री लोगों के लिए आफत बन रही है. ऊपर से गिरा सामान कब और किसकों घायल कर दे और किसकी जान चली जाए इसका कोई भरोसा नहीं.

आपको बता दें कि नेपाल से आई बाढ़ से सारण जिले के कई प्रखंड प्रभावित हैं. इनमें मकेर, अमनौर और परसा जैसे इलाके बाढ़ से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं. बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गए कई गांव पूरा टापू बन गए हैं. अब ऐसे गांव में फंसे बाढ़ पीड़ितों तक राशन और राहत सामग्री पहुंचने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है.

इसी तरह शुक्रवार को भी परशुरामपुर गांव में हेलीकॉप्टर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन पैकेट गिराए जा रहे थे. इसी बीच कई पैकेट अनिल सिंह पर गिर गए और उनकी मौत हो गई. माना जा रहा है कि ऊंचाई से सामान गिरने से मौके पर मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक के बेटे अभिनव का कहना है कि उनके पिता खाना खाकर बैठे थे तभी हेलीकॉप्टर से पैकेट गिरकर उनके सिर पर लगा और वो गिर पड़े. इसके बाद उनकी छाती पर कई पैकेट गिरे और उनकी मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी गांव में हेलीकॉप्टर से एक दूसरा हादसा भी हुआ है. यहां रंभा देवी नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ छत पर खड़ी होकर राहत सामग्री का इंतजार कर रही थी. इसी बीच उनके करीब से नीचे से तेजी से हेलीकॉप्टर उड़ता हुआ गया. उसकी तेज हवा से महिला उड़कर दूसरे के घर औऱ छत पर जाकर गिरीं. इससे उनको गंभीर चोट आई है. दोनों बच्चों के पैर में भी फ्रैक्चर है. एक ही गांव में हुई इन घटनाओं को देखकर लोगों को अब हेलीकॉप्टर देखकर डर लगने लगा है.



Source link