MP से 145 भक्तों को चारधाम के लिए गया बाबा, आश्रम करने लगा धिनौना काम, पहुंची पुलिस तो फटी रह गईं आंखें

MP से 145 भक्तों को चारधाम के लिए गया बाबा, आश्रम करने लगा धिनौना काम, पहुंची पुलिस तो फटी रह गईं आंखें


Last Updated:

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर से 145 श्रद्धालुओं को पवित्र चारधाम यात्रा पर लेकर निकले एक ‘बाबा’ की शर्मनाक करतूत ने सबको हैरान कर दिया है. चमोली जिले के मायापुर स्थित संभावना आश्रम में ठहरे यात्रा संचालक बाबा केवल राम के कमरे से पुलिस ने शराब की कई बोतलें और नशे का अन्य सामान बरामद किया है. बताया जा रहा है कि यह तथाकथित बाबा धर्म की आड़ में छिपकर शराब पीता था और खाली बोतलों को कागज में लपेटकर अपने सामान में छिपा लेता था.

Zoom

चारधाम यात्रा के दौरान आश्रम में शराब पार्टी करते पकड़ाया नकली बाबा.

चमोली: उत्तराखंड में चल रही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश के आलीराजपुर से 145 तीर्थयात्रियों के जत्थे को भगवान के दर्शन कराने लाए एक तथाकथित बाबा की काली करतूत का भंडाफोड़ हुआ है. धर्म और आध्यात्म का चोला ओढ़कर यह बाबा तीर्थयात्रा की आड़ में अपनी शराब की तलब बुझा रहा था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके पाखंड की पोल खोल दी.

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के आलीराजपुर निवासी यात्रा संचालक बाबा केवल राम 145 श्रद्धालुओं को लेकर चमोली पहुंचा था. यहां यात्रियों का जत्था मायापुर स्थित संभावना आश्रम में ठहरा हुआ था. पुलिस को भनक लगी कि आश्रम में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद जब पुलिस टीम ने बाबा केवल राम के कमरे में अचानक दबिश देकर तलाशी ली, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए. पुलिस को बाबा के कमरे से शराब की कई बोतलें (हॉफ और क्वार्टर) और नशे से जुड़ी अन्य संदिग्ध सामग्री भारी मात्रा में बरामद हुई.

कागज में छिपाकर रखता था खाली बोतलें
जांच में यह बात सामने आई है कि बाबा केवल राम पूरी यात्रा के दौरान चोरी-छिपे अपने कमरे में शराब का सेवन करता था. पकड़े जाने के डर से वह शराब पीने के बाद खाली बोतलों को बहुत ही चालाकी से कागज में लपेटकर अपने बैग और अन्य कपड़ों के बीच छिपा कर रख देता था, ताकि किसी भी श्रद्धालु या आश्रम प्रबंधन को उस पर शक न हो. इस पूरी बरामदगी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कमरे के अंदर फर्श पर कागज में लिपटी कई शराब की बोतलें साफ तौर पर बिखरी हुई दिखाई दे रही हैं.

तीर्थयात्रियों में भारी आक्रोश
जिस बाबा पर भरोसा कर 145 लोगों का जत्था इतनी दूर पवित्र चारधाम यात्रा के लिए घर से निकला था, उसकी ऐसी हरकत सामने आने के बाद तीर्थयात्रियों में भारी गुस्सा है. धर्मयात्रा की आड़ में शराबखोरी की इस घटना ने संतों की छवि को भी धूमिल किया है. फिलहाल चमोली पुलिस ने सारा आपत्तिजनक सामान जब्त कर लिया है और आरोपी बाबा के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई व विस्तृत जांच की जा रही है.



Source link