किसानों के लिए काम की खबर! मधुमक्खी पालन पर मिलेगा 40% अनुदान, जानिए आवेदन का तरीका

किसानों के लिए काम की खबर! मधुमक्खी पालन पर मिलेगा 40% अनुदान, जानिए आवेदन का तरीका


होमफोटोकृषि

खेती के साथ शुरू करें मधुमक्खी पालन, सरकार देगी 40% अनुदान और फ्री ट्रेनिंग

Last Updated:

अगर आप खेती-किसानी के साथ अतिरिक्त आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं तो मधुमक्खी पालन शुरू कर सकते हैं. अमेठी में उद्यान विभाग के जरिए मधुमक्खी पालन के लिए 40% अनुदान दिया जा रहा है. आवेदन के बाद किसानों को बॉक्स, सुरक्षा किट और प्रशिक्षण भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.

अमेठी: खेती-किसानी के साथ-साथ मधुमक्खी पालन से भी किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. किसान मधुमक्खी पालन के जरिए अनुदान के साथ लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

मधुमक्खी पालन में करीब 40% सरकार की हिस्सेदारी होती है, जबकि बाकी 60% राशि किसानों को खुद लगानी पड़ती है. खास बात यह है कि लागत का 40% अनुदान मिलने से किसानों पर आर्थिक बोझ कुछ कम हो जाता है और वे योजना का लाभ ले सकते हैं.

खेती-किसानी के मुकाबले मधुमक्खी पालन का काम थोड़ा अलग और चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसे में किसानों के मन में सवाल रहता है कि मधुमक्खी पालन कैसे शुरू करें, किस विभाग से अनुदान मिलेगा और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है. मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को सबसे पहले उद्यान विभाग में आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद उन्हें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जहां मधुमक्खी पालन के लिए लागत का 40% अनुदान दिया जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और मोबाइल नंबर के साथ आवेदन करना होगा. खास बात यह है कि विभाग की ओर से किसान को मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स, सुरक्षा किट और प्रशिक्षण भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है.

एक्सपर्ट और जानकारों के मुताबिक, एक बॉक्स पर मधुमक्खी पालन में करीब 2 से 3 हजार रुपये की लागत आती है. वहीं, तैयार शहद को किसान करीब 5 से 6 हजार रुपये में बेच सकते हैं. ऐसे में एक बॉक्स से अच्छी कमाई की संभावना रहती है.

प्रभारी उद्यान निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने लोकल 18 को बताया कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया और पंजीकरण शुरू हो गया है. किसान पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि खेती-किसानी और सब्जियों के व्यवसाय के अलावा किसान मधुमक्खी पालन के जरिए भी कमाई कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं.



Source link