बॉबी देओल के मजाक ने बढ़ाई मुसीबत, प्रीति जिंटा ने गूगल को भेज दिया था नोटिस, ‘प्रीतम सिंह’ की वजह से हुआ हंगामा

बॉबी देओल के मजाक ने बढ़ाई मुसीबत, प्रीति जिंटा ने गूगल को भेज दिया था नोटिस, ‘प्रीतम सिंह’ की वजह से हुआ हंगामा


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने खुलासा किया कि उन्हें गूगल और विकिपीडिया को लीगल नोटिस भेजना पड़ा था. इसकी वजह थी उनके नाम को लेकर फैला एक बड़ा भ्रम, जिसके पीछे उनके करीबी दोस्त बॉबी देओल का एक पुराना मजाक था. प्रीति जिंटा ने बताया कि फिल्म के सेट पर बॉबी ने मजाक-मजाक में उन्हें प्रीतम सिंह कहना शुरू किया था, जिसे इंटरनेट ने सच मानकर उनका असली नाम घोषित कर दिया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्रीति जिंटा ने नाम से जुड़े मजाक का बताया किस्सा. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड की डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं. उन्होंने 8 साल के ब्रेक के बाद हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटवारा 1947′ से सिनेमा की दुनिया में कमबैक किया है. इस मूवी में वह सनी देओल के साथ नजर आई हैं. इस बीच प्रीति जिंटा ने उस विवाद को लेकर बात की, जब उन्होंने गूगल और विकिपीडिया को गलत नाम बताने पर कानूनी नोटिस भेजा था. चलिए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है.

दरअसल, बॉबी देओल ने कभी मजाक-मजाक में उन्हें प्रीतम सिंह कह दिया था. यह मजाकिया नाम लोगों के सिर ऐसा चढ़ा कि कई लोग इसी को उनका असली नाम मानने लगे. बात यहां तक बढ़ गई कि गूगल और विकिपीडिया पर भी यही नाम दर्ज हो गया, जिसके बाद प्रीति को कानूनी नोटिस भेजकर यह साफ करना पड़ा कि उनका असली नाम प्रीति ही है, न कि प्रीतम सिंह.’ प्रीति जिंटा और बॉबी देओल ने साथ में ‘सोलजर’ फिल्म में काम किया है.

प्रीति जिंटा ने बताया ‘प्रीतम सिंह’ का किस्सा

बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा ने कहा, ‘मैं बॉबी को बहुत पसंद करती हूं. वह उन सबसे अच्छे और सुलझे हुए इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं अपनी जिंदगी में मिली हूं. वह बेहद शानदार इंसान हैं और उनके स्वभाव में आज भी वही सादगी और अपनापन कायम है.’ जब उन्हें ‘प्रीतम सिंह’ का किस्सा याद दिलाया, तो प्रीति हंसते हुए बोलीं, ‘आज भी कई ऐसे टीवी शो और आर्टिकल्स आते हैं, जो मुझे नाम बदलने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल करते हैं और लिखते हैं कि मेरा नाम प्रीतम सिंह था.’

प्रीति जिंटा को आज भी चिढ़ाते हैं बॉबी देओल

उन्होंने आगे कहा, ‘बॉबी हमेशा मुझसे कहते थे कि तुम तो अपने लड़कों जैसी ही हो, लेकिन न जाने क्यों उन्होंने मुझे प्रीतम कहना शुरू कर दिया. फिर रानी (मुखर्जी) ने भी मुझे इसी नाम से चिढ़ाना शुरू कर दिया. क्योंकि मुझे इस नाम से चिढ़ होती थी, इसलिए बॉबी मुझे और ज्यादा चिढ़ाने लगे. हद तो यह है कि वह आज तक मुझे प्रीतम ही बुलाते हैं.’

गूगल-विकिपीडियो को भिजवाया था लीगल नोटिस

बात इतनी आगे बढ़ गई कि इस मजाक को सच मान लिया गया और प्रीति को मजबूरी में कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी. उन्होंने बताया, ‘हालात ऐसे बन गए थे कि मुझे अपने वकीलों के जरिए गूगल और विकिपीडिया जैसी तमाम बड़ी साइट्स को लीगल नोटिस भिजवाना पड़ा. क्योंकि हर जगह यही लिखा आ रहा था कि प्रीतम सिंह जिंटा ने अपना नाम बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया है.’

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ में नजर आईं प्रीति जिंटा

बताते चलें कि प्रीति जिंटा हाल ही में कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ में नजर आई हैं. इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर ने भी अहम किरदार निभाए हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रीति जिंटा ने साल 2016 में लॉस एंजिल्स में अमरीकी फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ के साथ शादी रचाई थी. शादी के बाद 2021 में यह कपल सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का माता-पिता बना. उन्होंने अपने बेटे का नाम जय जिंटा गुडइनफ और बेटी का नाम जिया जिंटा गुडइनफ रखा है.



Source link