Gopalganj News: घर के दरवाजे पर खेल रहा था शिवम, अचानाक पैर फैसला और बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

Gopalganj News: घर के दरवाजे पर खेल रहा था शिवम, अचानाक पैर फैसला और बाढ़ के पानी में डूबने से मौत


Last Updated:

Gopalganj Flood News: गोपालगंज में बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से 9 वर्षीय शिवम कुमार की डूबकर मौत हो गई. वह घर के दरवाजे पर निकला था, जहां गहरे पानी में गिरने से यह हादसा हुआ. परिवार में कोहराम मचा है और पिता ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

विनोद राम ने कहा कि शिवम उनका इकलौता बेटा था.

गोपालगंज: बाढ़ का पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा और अब यही पानी लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बनता जा रहा है. गोपालगंज में घर के दरवाजे पर जमा गहरे बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से 9 वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना रामनगर खैरटिया टोला की है. मृतक की पहचान गांव निवासी विनोद राम के 9 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है.

घर से बाहर निकला था शिवम, गहरे पानी में जा गिरा
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह शिवम अपने घर के दरवाजे पर निकला था. घर के आसपास बाढ़ का पानी जमा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा. बच्चे को पानी में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला. इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया.

‘मेरा एक ही बच्चा था…पिता की आंखों के सामने उजड़ गया परिवार
शिवम की मौत के बाद उसके पिता विनोद राम का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि पानी काफी ज्यादा था. पैर फिसलने के कारण उनका बेटा गहरे पानी में चला गया. विनोद राम ने कहा कि शिवम उनका इकलौता बेटा था. उन्होंने सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है. मेरा एक ही बच्चा था, दूसरा कोई नहीं है. सरकार से मांग है कि अगर कुछ मदद मिल जाती तो अच्छा रहता.

बाढ़ के पानी ने बढ़ाई मुश्किलें
गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जगह-जगह पानी जमा है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा और बढ़ गया है. शिवम की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे टोले में मातम पसरा हुआ है. यह हादसा एक बार फिर बाढ़ के पानी के बीच रहने वाले परिवारों के सामने मौजूद खतरे को दिखाता है. घर के आसपास जमा पानी को लोग भले ही रोजमर्रा की मजबूरी मानकर चल रहे हों, लेकिन गहराई और तेज बहाव का अंदाजा न होने पर यही पानी जानलेवा साबित हो सकता है.



Source link