SSC Exam Schedule 2026: SSC की 3 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, JE, CPO और CHSL तक कब होगा एग्जाम?

SSC Exam Schedule 2026: SSC की 3 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, JE, CPO और CHSL तक कब होगा एग्जाम?


SSC Exam Schedule 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी,एसएससी ने नवंबर और दिसंबर 2026 में होने वाली तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है.इनमें जूनियर इंजीनियर (जेई) एग्जाम 2026, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) एग्जाम 2026 और कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम यानी सीएचएसएल 2026 शामिल हैं.

इन तीनों परीक्षाओं को मिलाकर फिलहाल 6,155 टेंटेटिव वैकेंसी सामने आई हैं हालांकि उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि एसएससी ने परीक्षा की तारीखों और वैकेंसी दोनों को प्रस्तावित या टेंटेटिव बताया है.आयोग आगे जारी होने वाले नोटिस के जरिए तारीखों में बदलाव कर सकता है और पदों की संख्या में भी बदलाव संभव है.

नवंबर में लगातार होंगी दो बड़ी SSC परीक्षाएं

एसएससी के प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक सबसे पहले,जूनियर इंजीनियर एग्जाम 2026 का पेपर-I आयोजित किया जाएगा.यह परीक्षा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक चलेगी.इसके बाद दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज में सब-इंस्पेक्टर के लिए एसएससी सीपीओ एग्जाम 2026 होगा. इसकी परीक्षा 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित है यानी नवंबर में ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जेई और एसआई की दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं होने वाली हैं.

साल के आखिर तक चलेगी CHSL Tier-I परीक्षा

इन दोनों परीक्षाओं के बाद,कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम 2026 यानी एसएससी सीएचएसएल 2026 की बारी आएगी.सीएचएसएल का टियर-I एग्जाम 30 नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलने का प्रस्ताव है. इस तरह एसएससी की ओर से जारी शेड्यूल में नवंबर के आखिरी दिन से शुरू होने वाली यह परीक्षा दिसंबर के पूरे महीने तक चलेगी.उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ये सभी तारीखें अभी प्रपोज्ड डेट्स हैं.आयोग बाद में किसी नोटिस के जरिए इनमें बदलाव कर सकता है इसलिए उम्मीदवारों को एसएससी की ओर से जारी होने वाले आगे के नोटिस पर नजर बनाए रखनी होगी.

SSC JE 2026: 1,748 पदों पर भर्ती

एसएससी जेई एग्जाम 2026 के जरिए फिलहाल,1,748 टेंटेटिव वैकेंसी घोषित की गई हैं.यह भर्ती अलग-अलग सेंट्रल गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए होगी.इसके अलावा इसमें इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद भी शामिल हैं.अलग-अलग इंजीनियरिंग डिसिप्लिन और डिपार्टमेंट में इन पदों को बांटा गया है हालांकि एसएससी ने अभी पोस्ट-वाइज और कैटेगरी-वाइज वैकेंसी का पूरा ब्योरा जारी नहीं किया है. आयोग ने कहा है कि पदों और कैटेगरी के हिसाब से वैकेंसी की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी.

SSC CPO 2026: सब-इंस्पेक्टर के 1,871 पद

सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज एग्जाम 2026 में इस साल फिलहाल,1,871 वैकेंसी हैं.जिसे आमतौर पर एसएससी सीपीओ कहा जाता है. इनमें दिल्ली पुलिस, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज और,सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं.इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम यानी,सीबीई का आयोजन,20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच प्रस्तावित है.

SSC CHSL 2026: 2,536 पदों पर भर्ती

एसएससी सीएचएसएल 2026 में फिलहाल,2,536 टेंटेटिव वैकेंसी घोषित की गई हैं. इस भर्ती के तहत,लोअर डिविजनल क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी/जेएसए)और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)जैसे पद शामिल हैं.सीएचएसएल की वैकेंसी को भी एसएससी ने अभी टेंटेटिव बताया है. आयोग के अनुसार अंतिम पदों की संख्या बाद में तय की जाएगी. इसके साथ ही पोस्ट-वाइज और कैटेगरी-वाइज वैकेंसी का पूरा ब्रेकअप भी बाद में जारी किया जाएगा.

तीनों परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

एसएससी के प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार,जेई 2026 पेपर-I की परीक्षा 2 से 6 नवंबर 2026 तक होगी.दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब-इंस्पेक्टर एग्जाम 2026 की सीबीई परीक्षा 20 से 28 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित है वहीं सीएचएसएल 2026 टियर-I की परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी.इन तीनों भर्तियों में फिलहाल 1,748, 1,871 और 2,536 पद घोषित किए गए हैं यानी मौजूदा टेंटेटिव आंकड़ों के आधार पर तीनों परीक्षाओं में कुल,6,155 पद हैं.

उम्मीदवार तारीखों को अंतिम न मानें

एसएससी ने इन परीक्षाओं की तारीखों को प्रस्तावित बताया है. इसका मतलब है कि उम्मीदवार अभी से अपनी तैयारी इन तारीखों को ध्यान में रखकर कर सकते हैं लेकिन इन्हें अंतिम परीक्षा तारीख नहीं माना जाना चाहिए.आयोग आगे किसी नोटिस के जरिए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर सकता है. इसी तरह जेई,सीपीओ और सीएचएसएल की वैकेंसी भी फिलहाल टेंटेटिव हैं.पोस्ट-वाइज और कैटेगरी-वाइज अंतिम जानकारी बाद में जारी की जाएगी इसलिए जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है या तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपनी तैयारी जारी रखते हुए एसएससी के आगे के आधिकारिक नोटिस पर नजर रखनी होगी.



Source link