Diwali Cleaning Tips | बिना धोए Mattress कैसे साफ करें | bina dhoe gadde ko kaise saaf karen

Diwali Cleaning Tips | बिना धोए Mattress कैसे साफ करें | bina dhoe gadde ko kaise saaf karen


Last Updated:

Diwali Cleaning Tips: दिवाली का त्योहार करीब आते ही घरों में साफ-सफाई का काम जोरों पर शुरू हो जाता है. घर की सफाई में सबसे बड़ी चुनौती बेडरूम के भारी-भरकम गद्दे यानी मैट्रेस को साफ करना होता है. गद्दों को पानी से धोना आसान नहीं है क्योंकि इन्हें सूखने में कई दिन लग सकते हैं. ऐसे में बिना धोए मैट्रेस को साफ करने के स्मार्ट तरीके अपनाना बहुत फायदेमंद है. आप वैक्यूम क्लीनर, बेकिंग सोडा, माइल्ड सोप और धूप की मदद से अपने मैट्रेस से धूल, दाग और बदबू को आसानी से दूर कर सकते हैं, जिससे वह एकदम नया जैसा दिखने लगेगा.

भीलवाड़ा में दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दौरान मैट्रेस की सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है. इसके लिए मैट्रेस को कमरे की खिड़की या किसी खुले स्थान के पास रखें और दोनों तरफ अच्छी तरह झाड़ें. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर की मदद से मैट्रेस की ऊपरी सतह, किनारों और सिलाई वाली जगहों पर जमा धूल और गंदगी को अच्छी तरह साफ करें.

घर की सफाई के दौरान मैट्रेस को साफ करना सबसे मुश्किल कामों में से एक माना जाता है. ऐसे में मैट्रेस पर हल्का सा बेकिंग सोडा छिड़ककर इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर की मदद से बेकिंग सोडा को अच्छी तरह साफ कर लें. इससे मैट्रेस में जमा नमी और दुर्गंध को कम करने में मदद मिल सकती है.

अगर मैट्रेस पर किसी जगह हल्का दाग लग गया है, तो पानी में थोड़ा सा माइल्ड लिक्विड सोप मिलाकर एक कपड़े को हल्का गीला करें. इसके बाद दाग वाली जगह पर कपड़े से धीरे-धीरे थपथपाते हुए सफाई करें. मैट्रेस को ज्यादा गीला करने से बचें, ताकि उसमें नमी जमा न हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सफाई के बाद मैट्रेस को कुछ समय के लिए ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी हवा के साथ हल्की धूप भी आती हो. इससे मैट्रेस को अच्छी तरह सूखने में मदद मिलेगी और लंबे समय से बंद पड़े मैट्रेस में आने वाली बदबू को भी कम किया जा सकता है.

मैट्रेस की सफाई के साथ उसके कवर, बेडशीट और तकिए के कवर को भी अच्छी तरह धोना जरूरी है. साफ और सूखे कवर लगाने से मैट्रेस पर दोबारा धूल और गंदगी जल्दी जमा होने से बचाने में मदद मिल सकती है. इससे बिस्तर साफ-सुथरा और बेहतर तरीके से मेंटेन रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link