rahu ketu nakshatra movement change 2026 lucky rashifal | शनिवार को एक साथ बदलेगी राहु-केतु की चाल, अब जाकर कर्क समेत इन 4 राशियों को मिलेगी परेशानियो

rahu ketu nakshatra movement change 2026 lucky rashifal | शनिवार को एक साथ बदलेगी राहु-केतु की चाल, अब जाकर कर्क समेत इन 4 राशियों को मिलेगी परेशानियो


होमराशि

शनिवार को बदलेगी राहु-केतु की चाल, अब जाकर 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Last Updated:

Rahu Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal: 3 अक्टूबर को ज्योतिषीय जगत में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. राहु और केतु अपनी चाल बदलेंगे, जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा. इस गोचर से विशेष रूप से कर्क सहित चार राशियों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलने की संभावना है. यह परिवर्तन इन राशियों के लिए राहत और सकारात्मकता लेकर आएगा, जिससे उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा.

Zoom

Rahu Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal: छाया ग्रह राहु और केतु 3 अक्टूबर दिन शनिवार को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं, ऐसे में 3 अक्टूबर को राहु धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं तो केतु मघा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु हैं और इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देव पितृदेव हैं. वर्तमान में राहु शनि की राशि कुंभ में विराजमान हैं तो केतु सिंह राशि में. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु और केतु के चाल बदलने से कर्क समेत 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं. इन राशियों को धीरे-धीरे समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और कई कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे. आइए जानते हैं राहु-केतु की चाल बदलने से किन किन राशियों को राहत मिलने जा रही है…

राहु-केतु की बदली चाल का कर्क राशि पर प्रभाव
राहु-केतु की बदली चाल कर्क राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आगे बढ़ने के अवसर भी मिल सकते हैं. वहीं व्यापार में रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं और लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. इस राशि के छात्रों को अगर पढ़ाई लिखाई में समस्या का सामना करना पड़ रहा था तो वह दूर हो जाएंगी. साथ ही लव लाइफ में चल रही गलतफहमियों को दूर करने का अवसर भी मिलेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

राहु-केतु की बदली चाल का कन्या राशि पर प्रभाव
राहु और केतु की चाल बदलने से कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और प्रफेशनल रूप से अनुकूल रह सकता है. राहु और केतु के शुभ प्रभाव से कन्या राशि वालों के करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं और नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है. वहीं व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो राहु-केतु के शुभ प्रभाव से आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. परिवार में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह इस अवधि में दूर हो जाएगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा.

राहु-केतु की बदली चाल का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु-केतु की चाल जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दे सकती है. वृश्चिक राशि वालों को इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके अधूरे कार्य एक एक करके पूरे होते जाएंगे. अगर आप काफी समय से रोजगार या नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. धन संबंधी मामलों में लाभ मिलने की संभावना है और निवेश से जुड़े फैसले भविष्य में फायदा दे सकते हैं. वहीं विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में बेहतर रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अवसर बढ़ सकते हैं. वैवाहिक जीवन में तनाव कम होकर आपसी प्रेम और समझ बढ़ सकती है.

राहु-केतु की बदली चाल का धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए राहु-केतु की चाल बदलने से करियर, धन और रिश्तों के लिहाज से लाभकारी रह सकता है. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और सभी टारगेट आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. वहीं व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और पुराने वित्तीय मामलों में राहत मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और आपसी सहयोग बढ़ेगा और परिवार में समृद्धि और सकारात्मक माहौल बना रहेगा.



Source link