जयपुर: 5 करोड़ की घड़ियों की चोरी मामले में पुलिस की दिल्ली-नेपाल-चंपारण तक दौड़, घोड़ासनगैंग रेडार पर

जयपुर: 5 करोड़ की घड़ियों की चोरी मामले में पुलिस की दिल्ली-नेपाल-चंपारण तक दौड़, घोड़ासनगैंग रेडार पर


जयपुर. राजस्थान की जयपुर के टोंक रोड पर घड़ी के एक बड़े शोरूम 5 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस की अलग-अलग टीमें अब दिल्ली, नेपाल और बिहार पहुंच गई है. पुलिस को शक है कि इसमें दिल्ली-नेपाल के गैंग शामिल हो सकते हैं. पुलिस को इस मामले में घोड़ासन गैंग पर शक है.

पुलिस को शक है कि इस वारदात में शामिल चोरों का लिंक चंपारण से है. ये गैंग पूरे देश में लग्जरी प्रोडक्ट्स की चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है. चुराए गए माल को बाद में नेपाल में बेचा जाता है. इसी तरह पुलिस अब बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की प्लानिंग कर रही है.

पुलिस ने बताया है कि इस मामले 7 लोग शामिल हैं. इसमें 4 लोग शोरूम में घुसे थे. पुलिस ने अब इनकी तलाश शुरू कर दी है. इसके लिए पुलिस की एक दर्जन टीमें बनाई गईं हैं. पुलिस को कुछ हरकतें नजर आई हैं जिनके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू तेज कर दी है. पुलिस का मानना है कि इस दिल्ली और गाजियाबाद में जो घटनाएं हुईं थी, उसी तरह यहां भी वारदात को अंजाम दिया गया है.

गाजियाबाद में भी हुआ था ऐसा मामला

ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में सामने आया था. साल 2024 में, 10 अगस्त की रात को एक शोरूम से 3 करोड़ की 720 ब्रांडेड वॉच चोरी हुई थी. पुलिस ने इस मामले में 2 को आरोपियों को कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ में सामने आया कि इस चोरी को बिहार के चादर गैंग ने अंजाम दिया था. इस गैंग का नेटवर्क नेपाल तक फैला था. ये गैंग चोरी की एडवांस बुकिंग करता था. किसी भी चोरी से पहले पार्टी से एडवांस पैसे भी ले लिए जाते हैं.

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासन इलाके से जुड़ा घोड़ासहन गैंग दुकानों और बड़े शोरूम में चोरी की वारदातों के लिए जाना जाता है. इस गैंग के सदस्य रात के अंधेरे में बड़े शहरों के शोरूम को निशाना बनाते हैं. ये शटर या ताले तोड़कर महंगे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दूसरे कीमती उत्पाद चोरी कर फरार हो जाते हैं.

इस गैंग के सदस्य सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर वारदातों को अंजाम देते रहे हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार समेत कई राज्यों में इस गैंग के नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की खबरें सामने आ चुकी हैं. गैंग के सदस्य शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं और बड़ी मात्रा में कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं.

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में इस गैंग से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब जयपुर में करोड़ों रुपये की घड़ियों की चोरी के मामले में भी घोड़ासहन गैंग के कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है.

ये है पूरा मामला

वारदात सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई. चोरी की जानकारी मिलते ही शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. करोड़ों रुपये की चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने शोरूम के अंदर और आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया. वारदात से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जानकारी ली.



Source link