Pali Property: पाली के 10 किमी दायरे में जमीन खरीदने का मौका, इन इलाकों में निवेश से चमक सकती है किस्मत

Pali Property: पाली के 10 किमी दायरे में जमीन खरीदने का मौका, इन इलाकों में निवेश से चमक सकती है किस्मत


Last Updated:

Pali Property Investment: पाली शहर के तेजी से होते विस्तार और बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच शहर से करीब 10 किलोमीटर के दायरे में जमीनों को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. क्या आप भी पाली शहर के आसपास जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है. पाली शहर के लगातार होते विस्तार और तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते, शहर के 10 किलोमीटर के दायरे में प्रॉपर्टी खरीदना निवेश का सबसे बड़ा और फायदेमंद सौदा साबित हो रहा है.तो देखिए पाली के इस नए ‘हॉटस्पॉट. यहां 9.50 से 19 लाख रुपये प्रति बीघाकी दर से जमीन उपलब्ध है.

पाली शहर के लगातार होते विस्तार और तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते, शहर के 10 किलोमीटर के दायरे में प्रॉपर्टी खरीदना निवेश का सबसे बड़ा और फायदेमंद सौदा साबित हो रहा है. जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ ही सालों में इस इलाके की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है और यहां जमीनों की कीमतें आसमान छूने वाली है. अगर आप भी सही समय पर सही जगह निवेश कर अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं और मालामाल होना चाहते हैं तो यह कुछ जगहे आपके निवेश के लिए बेहतर है.

अगर आप शहर के बिल्कुल करीब और प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी तलाश रहे हैं, तो मंडिया बाईपास का इलाका आपके लिए सबसे मुफीद साबित हो सकता है. पाली के मंडिया बाईपास से ठीक पहले आबादी क्षेत्र में कॉर्नर की बेहतरीन 9.50 बीघा जनरल जमीन (तरमीन सुदा) उपलब्ध है. मात्र 19 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से मिल रही यह कॉर्नर प्रॉपर्टी आने वाले समय में व्यावसायिक व आवासीय दोनों लिहाज से बंपर रिटर्न देने की पूरी क्षमता रखती है.

शहर से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खैरवा मेन रोड भी इन्वेस्टर्स के लिए एक हॉट लोकेशन बनता जा रहा है. खैरवा मेन रोड से टच में 9 बीघा जनरल जमीन (तरमीन सुदा) बेहद प्राइम लोकेशन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. पाली से बिल्कुल सट्टे इस क्षेत्र में मात्र 10 लाख रुपये प्रति बीघा की आकर्षक दर पर जमीन खरीदी जा सकती है, जो भविष्य के नजरिए से एक बेहद सुरक्षित और फायदे का सौदा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जल संकट और सिंचाई की चिंताओं के बीच हेमावास क्षेत्र अपने मीठे पानी के बेल्ट के लिए खासा जाना जाता है. हेमावास में हाईवे से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर और 30 फीट चौड़ी रोड की लोकेशन पर 5 बीघा जनरल जमीन बेहद सस्ते दामों में मिल रही है. पाली शहर से महज कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित यह लोकेशन कृषि, फार्महाउस या किसी भी छोटे प्रोजेक्ट के लिए एकदम मुफीद मानी जा रही है.

कम बजट में बड़ा रकबा चाहने वाले खरीदारों के लिए पाली से 14 किलोमीटर दूर स्थित मठ गांव का रुख करना फायदे का सौदा हो सकता है. मठ गांव से मात्र 3 किलोमीटर की नजदीकी पर बीघा के हिसाब से बेहद किफायती और सस्ते रेटों में उपजाऊ व सामान्य जमीनें मिल रही है. शहर के करीब होने और लगातार हो रहे विस्तार के चलते इस क्षेत्र में भी जमीनों के दाम तेजी से बढ़ने के पूरे आसार हैं.

रोहट और कांकाणी का इलाका इस समय पूरे राजस्थान में बड़े औद्योगिक व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के चलते सुर्खियों में है. यहां भारतमाला परियोजना, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) और रिको (RIICO) के विशाल औद्योगिक प्रोजेक्ट्स तेजी से आकार ले रहे हैं. इन मेगा सरकारी प्रोजेक्ट्स की मौजूदगी के कारण कांकाणी और रोहट के आसपास की जमीनों की कीमतें आने वाले दिनों में कई गुना तक बढ़ने वाली हैं, जिससे यह क्षेत्र बड़े इन्वेस्टर्स की पहली पसंद बन चुका है.

इसके अलावा, रोहट न केवल अपने औद्योगिक विकास बल्कि पूरे मारवाड़ में अपनी मशहूर और लजीज कचोरी के लिए भी खास पहचान रखता है. प्रतिदिन जोधपुर-पाली-अहमदाबाद हाईवे से गुजरने वाले हजारों पर्यटक और यात्री रोहट में कचोरी का स्वाद चखने के लिए रुकते हैं. ऐसे में रोहट के आसपास हाईवे टच जमीनों पर ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट या कमर्शियल कॉम्प्लेक्स खोलना बेहद मुनाफे का जरिया बन सकता है, जिससे आपका निवेश दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की करेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link