शुक्र की वक्री चाल से 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, 42 दिन नए मौके और धन-समृद्धि का योग

शुक्र की वक्री चाल से 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, 42 दिन नए मौके और धन-समृद्धि का योग


होमताजा खबरधर्म

शुक्र की वक्री चाल से 3 राशियों की बल्ले-बल्ले, नए मौकों और धन-समृद्धि का योग

Last Updated:

Shukra Vakri 2026: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 से कहा कि शुभ के वक्री होने पर उसके प्रभाव में तेजी आ सकती है. शुक्र की वक्री गति का प्रभाव प्रेम संबंधों, आर्थिक स्थिति, सुख-सुविधाओं और बिजनेस से जुड़े फैसलों पर देखने को मिल सकता है.

उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सुख-सुविधा, धन, वैभव और रिश्तों का कारक ग्रह माना जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:45 बजे शुक्र अपनी ही राशि तुला में वक्री हो जाएंगे. इस दौरान शुक्र की गति सामान्य दिशा से विपरीत मानी जाएगी. शुक्र करीब 42 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे. मान्यताओं के अनुसार, इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है. कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसर, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार के संकेत दे सकता है.

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, शुक्र ग्रह के वक्री होने पर उसके प्रभाव में तेजी आ सकती है. शुक्र की वक्री गति का असर प्रेम संबंधों, आर्थिक स्थिति, सुख-सुविधाओं और कारोबार से जुड़े फैसलों पर देखने को मिल सकता है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा लेकिन तीन राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होने वाली है.

इन तीन राशियों को होगा लाभ
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए यह समय रिश्तों को मजबूत करने और समझदारी से आगे बढ़ने का रहेगा. भाई-बहनों व सहकर्मियों के साथ संवाद बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे. खर्चों को योजनाबद्ध रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सुख-सुविधाओं पर निवेश सोच-समझकर करें. नौकरी और व्यवसाय में मधुर वाणी और सकारात्मक सोच से काम लेने पर नए अवसर मिल सकते हैं.

कर्क- शुक्र की वक्री चाल के दौरान कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में समझदारी से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखने से बचत मजबूत हो सकती है. धन का लेन-देन सोच-समझकर करें और निवेश में विशेषज्ञ की सलाह लें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना लाभकारी रहेगा. कानूनी या अदालती मामलों में धैर्य और सूझबूझ से लिए गए फैसले सकारात्मक परिणाम दिला सकते हैं. इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से काम करना सफलता का आधार बनेगा.

धनु- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय करियर में नई सीख और बेहतर अवसर लेकर आ सकता है. काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे आपकी क्षमता को निखरने का मौका मिलेगा. अधिकारियों और क्लाइंट्स के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें. नए प्रोजेक्ट या कारोबार से जुड़े समझौते करते समय जरूरी दस्तावेजों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें. आपकी समझदारी, धैर्य और सही फैसले कार्यक्षेत्र में सफलता का रास्ता आसान कर सकते हैं.



Source link