Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 02 October 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में अपनी दक्षता साबित करने और धैर्य के साथ फैसले लेने का संकेत दे रहा है. एक तरफ जहां जिम्मेदारियों और काम का दबाव देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ सूझबूझ से लिए गए निर्णय आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से आज का विस्तृत राशिफल, ग्रह गोचर, पंचांग और दिन को शुभ बनाने के अचूक उपाय.
Aaj Ka Mesh Rashifal 02 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के ऊपर काम का दबाव दिखेगा. हालांकि, कार्य क्षमता में निखार आएगा. जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें. आज छोटी बातों पर बहस नहीं करें. नुकसान हो सकता है. आज आश्विन मास है. षष्ठी तिथि है. नक्षत्र मृगशिरा है. योग व्यतीपात है. करण वणिज है. आज सूर्योदय 5 बजकर 52 मिनट पर और सूर्यास्त 5 बजकर 45 मिनट सायंकाल में होगा. आज अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 25 मिनट से लेकर 12 बजकर 12 मिनट दोपहर तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ और मांगलिक काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 10 बजकर 19 मिनट सुबह से लेकर 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी नया काम न करें. नुकसान पहुंचेगा.
आज की ग्रह स्थिति और स्वास्थ्य
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में, मंगल कर्क राशि में, शुक्र और बुध तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. सेहत में आज तनाव, पेट और नींद से जुड़ी हुई बातों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. पर्याप्त मात्रा में पानी लें और बहुत मसालेदार भोजन से बचें.
काम का रहेगा दबाव
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी कार्य क्षमता दिखाई देगी. अधिकारी या सहकर्मी से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. व्यवसाय में साझेदारी, ग्राहक, समझौते से जुड़े मामलों में संवाद लाभकारी रहेगा. जल्दबाजी में शर्तें स्वीकार न करें. आर्थिक स्थिति संभली रहेगी. रुका हुआ धन और पैसा मिलने की संभावना बन सकती है, लेकिन घरेलू तथा सुविधा संबंधी खर्च संभव है.
छोटी बातों पर न करें बहस
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि भावनाओं को स्पष्ट शब्दों में रखें. छोटी बात को बहस न बनने दें. अविवाहित जातकों के लिए परिचय या बातचीत का दिन शुभ रहेगा. परिवार में आपकी बात का प्रभाव रहेगा. वाणी में कठोरता से बचना विशेष लाभकारी रहेगा. सुबह की योजना बनाकर चलेंगे तो अधूरे काम निपटाने और महत्वपूर्ण बातचीत के लिए पूरा दिन उपयोगी रहेगा.
इस मंत्र का करें जाप व उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज के लिए शुभ अंक 9 और भाग्यांक 6 होगा. शुभ रंग सफेद और हल्का गुलाबी होगा. शुभ दिशा पूर्व दिशा होगी. आज के लिए छोटा सा उपाय शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का स्मरण करें और सफेद वस्तु का दान करें. मंगल के कारण क्रोध बढ़े तो ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें. किसी जरूरतमंद को भोजन कराना अति शुभ रहेगा.