Last Updated:
‘मिर्जापुर’ की बीना त्रिपाठी यानी रसिका दुग्गल लंबे समय से अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि FTII से निकलने के करीब 10 साल बाद उन्हें पहली बार महसूस हुआ कि इंडस्ट्री में उनकी जगह बन गई है. रसिका ने उस दौर की कई बातें साझा कीं.
नई दिल्ली. ‘मिर्जापुर’ एक्ट्रेस रसिका दुग्गल हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में गई थीं.इस शो में उन्होंने करियर, स्ट्रगल, शादी और कॉलेज के दिनों के बारे में बात की. एपिसोड में नेहा धूपिया ने रसिका दुग्गल के कामों की तारीफ करते हुए कहा, ‘रसिका, तुम खुद एक जॉनर बन गई हो और यह कमाल की बात है.’ फोटो साभार-@rasikadugal/Instagarm
बातचीत में रसिका दुग्गल ने उस पल के बारे में भी बताया जब उन्हें लगा कि इंडस्ट्री में अब उनकी जगह बन गई है. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें सच में कब लगा कि वह इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, तो रसिका ने उस दौर को याद किया जब उनके काम में निरंतरता आने लगी थी. फोटो साभार-@rasikadugal/Instagarm
रसिका दुग्गल ने कहा, ‘जब से मेरे काम में निरंतरता आई, वह 2016-17 के बीच का समय था. मैं 2006 में एफटीआईआई से निकली थी, तो इसके पूरे 10 साल बाद ऐसा हुआ.बीच में भी ऐसे काम मिलते रहे, जिन्होंने मुझे हिम्मत दी और बनाए रखा लेकिन वे 2016 के बाद किए गए काम जितने चर्चित नहीं थे.’ फोटो साभार-@rasikadugal/Instagarm
Add News18 as
Preferred Source on Google
सिका ने इस निरंतर दौर से पहले की कुछ फिल्मों को भी याद किया, जिनमें ‘किस्सा’ और ‘क्षय’ जैसी फिल्में शामिल थीं, जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री के बेहतरीन टैलेंट के साथ काम करने का मौका दिया. हालांकि, उन्होंने बताया कि 2016 के बाद के समय में बड़ा बदलाव आया, जब उन्हें लगातार कई प्रोजेक्ट मिलने लगे. फोटो साभार-@rasikadugal/Instagarm
यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज का कोई अगला सीजन नहीं है बल्कि मिर्जापुर की दुनिया को बड़े पर्दे पर एक नए और बड़े कैनवस पर पेश किया गया. इसमें एक बिल्कुल नई कहानी और कुछ नए किरदार देखने को मिलेंगे, जो वेब सीरीज में नहीं दिखाए गए थे. फोटो साभार-@rasikadugal/Instagarm
फिल्म में मुन्ना भैया और कालीन भैया के व्यवहार से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब और किरदारों की बैकस्टोरी भी देखने को मिले. फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है. इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है. इसके सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. फोटो साभार-@rasikadugal/Instagarm
]’मिर्जापुर द मूवी,’ पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल और दिव्येंदु शर्मा अपने पुराने किरदारों में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान और रवि किशन भी अहम भूमिका में हैं.