Last Updated:
‘हनुमान अंश’ की सफलता देखकर ऑडियंस के साथ-साथ मेकर्स भी हैरान हैं. भारत ही नहीं, दुनिया भर में फिल्म का संगीत छाया हुआ है. फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचाने में गानों का भी बड़ा हाथ है. एक गाना तो 56 दिनों से लोगों की जुबान पर है. इस गाने पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. फिल्म की प्रोड्यूसर तो इस फिल्म की सफलता के पीछे नीम करौली बाबा का आशीर्वाद मानती हैं.
गाने ने लोगों के दिलों पर कर लिया कब्जा
नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ जब रिलीज हुई तो 2 हफ्तों तक फिल्म पर लोगों का ध्यान नहीं गया. लेकिन इसके बाद तो फिल्म लगातार सफलता के झंडे गाड़ती गई. फिल्म अब तक ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है. फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. खासतौर पर
हिटहम जिस फिल्मी गाने की बात कर रहे हैं वह दरअसल में एक भजन है और शिव पार्वती की शादी की कहानी को बयान करता है. ठेठ देसी अंदाज के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है.सुपरहिट फिल्म का वो ठेठ देसी अंदाज वाला गाना तो लोगों को दीवाना बुना रहा है. गाने पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका हैं. यह गाना YouTube Music चार्ट्स पर भी छाया हुआ है. यह भारत में ‘वीकली टॉप सॉन्ग्स’ में नंबर 1 और दुनिया भर में नंबर 2 पर है, जबकि इसका म्यूजिक वीडियो भारत में नंबर 1 और दुनिया भर में नंबर 3 पर है.
गाने ने पार किए 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज
टाइम्स म्यूजिक का एक डिवीजन ‘जंगली म्यूजिक’ इस साउंडट्रैक को अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर जोर-शोर से प्रमोट कर रहा है क्योंकि दर्शकों का इसे खूब प्यार मिल रहा है. वो गाना है, ‘पार्वती’ गाने पर 1.5 मिलियन से ज्यादा शॉर्ट-फॉर्म वीडियो बन चुके हैं. इसे कवर, परफॉर्मेंस, स्कूल प्रेयर, धार्मिक सभाओं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच जगह बनाने में मदद मिली है. गाना वाकई में पसंद किया जा रहा है. ये तब साबित हुआ, जब दिल्ली में हुए ‘भजन क्लबिंग’ इवेंट में साधु तिवारी ने ‘पार्वती’ गाना गाया. इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. वहीं सुनील लोधी का गाया गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ भी काफी पसंद किया जा रहा है. ‘जय हनुमान’ समेत दूसरे गानों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
फिल्म के जरिए ये था विशाल चतुर्वेदी का मकसद
‘हनुमान अंश’ के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का कहना है कि ये सब देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि फिल्म के गानों की फिल्म फिल्म को सुपर डुपर बनाने में अहम भूमिका रही है. लोग इन गानों को पसंद कर रहे हैं. मैंने हमेशा असली सुरो और हुनर को अहमियत दी है. जिन्हें लोगों ने वो जगह नहीं दी, जिसके वो हकदार होते हैं. ‘हनुमान अंश’ के जरिए मैंने कोशिश की है, कि मैं उन लोगों और उनके टैलेंट को दुनिया के सामने आ ला सकूं, जहां तक पहुंचना उनके लिए बहुत जरूरी थी.
बता दें कि इसकी प्रोड्यूसर और को-IP ओनर नम्रता सिंह का कहना है कि हमें हमेशा इस संगीत की ताकत पर भरोसा था, लेकिन इसे इतने बड़े स्तर पर पहुंचते देखने की उम्मीद हमने भी नहीं की थी.’पार्वती’ गाने के गायक साधु तिवारी का भी कहना है कि यह देखना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है, ये गाना. हनुमान अंश’ की पूरी एल्बम अब सभी मेनस्ट्रीम ऑडियो प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. फिल्म की अपार सफलता के बाद तो मेकर्स भी एक्साइटेड होने के साथ-साथ हैरान हैं.