रात का सन्नाटा, नकाब और बंदूक… भुवनेश्वर में दरिंदे ने इंजीनियर से किया रेप
Last Updated:
Bhubaneswar Engineer Rape Case: भुवनेश्वर में के एक अपार्टमेंट में बुधवार रात एक नकाबपोश बदमाश ने घुसकर 26 वर्षीय महिला इंजीनियर को बंधक बनाकर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. (AI Image)
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां नयापल्ली थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में बुधवार रात एक नकाबपोश बदमाश ने घुसकर 26 वर्षीय महिला इंजीनियर को बंधक बनाकर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में दशहत का माहौल है और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश जारी है.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता जगतसिंहपुर जिले की रहने वाली है और भुवनेश्वर की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है. वह नयापल्ली इलाके के एक पॉश अपार्टमेंट में अपनी बड़ी बहन के साथ किराए पर रहती थी. घटना की रात उसकी बहन घर पर मौजूद नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुस आया.
बंदूक या खिलौने से डराया
आरंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पीड़िता को डराने के लिए बंदूक या फिर किसी खिलौना नुमा हथियार का इस्तेमाल किया. हथियार के बल पर उसने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया. मकान मालिक पहली मंजिल पर रहते हैं. उन्होंने इस घटना की कोई भनक न होने की बात कही है.
पुलिस की जांच और संदिग्ध हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही भुवनेश्वर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) सरवण विवेक एम समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण शुरू करवा दिया है. ट्विन सिटी पुलिस का कहना है कि उन्हें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और इस मामले में पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस अपार्टमेंट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान पुख्ता की जा सके.
सवाल-जवाब
सवाल 1: भुवनेश्वर में यह घटना कहाँ और किसके साथ घटी?
जवाब: यह घटना भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके के एक अपार्टमेंट में 26 वर्षीय महिला इंजीनियर के साथ घटी.
सवाल 2: पुलिस इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई कर रही है?
जवाब: पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
सवाल 3: राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर क्या आंकड़े सामने आए हैं?
जवाब: ओड़िसा के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि राज्य में 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 के बीच दुष्कर्म के 1606 मामले दर्ज किए गए हैं.