हो गई बेइज्जती! अंपायर को भौकाल दिखा रहे थे, 10 रन पर निकल गई ऋषभ पंत की हवा, मुंह लकटाए जाना पड़ा वापस

हो गई बेइज्जती! अंपायर को भौकाल दिखा रहे थे, 10 रन पर निकल गई ऋषभ पंत की हवा, मुंह लकटाए जाना पड़ा वापस


होमखेलक्रिकेट

हो गई बेइज्जती! अंपायर को भौकाल दिखा रहे थे, 10 रन पर निकल गई ऋषभ पंत की हवा

Last Updated:

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस छोटी सी पारी में पंत ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 चौका लगाया. पंत को उमर नजीर ने अपना शिकार बनाया.

Zoom

ईरानी कप में पंत का अंपायर से बहस

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय ईरानी कप में खेल रहे हैं. ईरानी कप में पंत रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान हैं. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में मैच के पहले दिन कप्तान पंत बल्लेबाजी में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस छोटी सी पारी में पंत ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने एक चौका लगाया.

पंत जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो अंपायर के साथ उनकी कुछ कहासुनी भी देखने को मिली, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, पंत बल्लेबाजी के दौरान अपने पॉपिंग क्रीज से काफी बाहर निकलकर स्टांस ले रहे थे. ऐसे में अंपायर ने रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान को रोका और ऐसा करने से माना किया. इस दौरान पंत और अंपायर में कुछ देर के लिए गंभीर बातचीत देखने को मिली.

पॉपिंग क्रीज से क्यों आगे निकल कर खेल रहे थे पंत

क्रिकेट में अक्सर देखा जाता है कि बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ पॉपिंग क्रीज से आगे निकलकर स्टांस लेते हैं. ऐसा करने के पीछे का कारण ये होता है कि बल्लेबाज गेंदबाज के यॉर्कर और स्विंग को सही से डिलिवर नहीं होने दें. ऐसी स्थिति में गेंदबाज या तो शॉर्ट पिच गेंद डालेगा या फिर अपनी रणनीति में बदलाव करने के लिए वह मजबूर होगा. हालांकि, ऋषभ पंत के मामले में ऐसा था कि वह करीब एक से डेढ़ फुट आगे निकलकर खेल रहे थे.

हालांकि, अक्सर अंपायर ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन उनके पास ये अधिकार होता है कि वह बल्लेबाज को ऐसा करने से रोक सकते हैं. यही कारण है कि पंत ने अंपायर से इसे लेकर बहस भी की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. पंत उमर नजीर की एक शानदार गेंद पर कैच आउट हो गए.

पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने बनाए 237 रन

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी 237 रन पर सिमट गई. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा स्मरण रविचंद्रन ने 68 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शिखर मोहन ने 60 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज ज्यादा प्रभावी नहीं रहे. गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए लोन नासिर मुजफ्फर और सुनील कुमार ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा उमर नजीर के खाते में 2 विकेट आया. आबिद मुश्ताक और साहिल लोत्रा ने भी एक-एक विकेट निकाले.



Source link