Last Updated:
Bhopal To Jabalpur Expressway: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जबलपुर जाने वाले के लिए पहले ही दो लेन हाईवे मौजूद है, लेकिन यह हाईवे कई बड़े शहरों के बीच में से होकर जाता है. इसी वजह से यहां पर समय ज्यादा लगता है और लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं, लेकिन अब भोपाल से जबलपुर के बीच 4 लेन हाईवे बनाया जाएगा. बताया जा रहा है कि 15000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह चार लेन का एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच सफर को आरामदायक और तेज बनाएगा. आइए जानते हैं, इसके बारे में. (इमेज सोर्स-AI)
भोपाल से जबलपुर की अभी दूरी अभी 320 किलोमीटर बताई जा रही है. जब फोन लेन एक्सप्रेसवे बन जाएगा, तो इसकी दूरी घटकर 255 किलोमीटर रह जाएगी. इससे दोनों को शहरों को कनेक्टिविटी मिलेगी. बताया जा रहा है कि अगले 6 महीने के अंदर इस पर काम शुरू हो जाएगा और जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस शुरू किया जाएगा. अभी भोपाल से जबलपुर के बीच कुल 5.5 घंटे से लेकर 6 घंटे तक का समय लगता है, जब यह फोन लेन बन जाएगा, तो इसमें 3 घंटे लगने की उम्मीद है, क्योंकि एक्सप्रेसवे पर अगर व्यक्ति 100 या 120 की रफ्तार से चलेगा, तो वह जल्दी पहुंच जाएगा. (इमेज सोर्स-AI)
भोपाल से जबलपुर 4 लोन एक्सप्रेसवे बनने से भोपाल, रायसेन, सागर, दमोह और जबलपुर जिलों को फायदा होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि इससे गाड़ियों का प्रेशर कम होगा. इसके अलावा जो लोग भोपाल से रायपुर जाना चाहते हैं. उन्हें भी इससे फायदा होगा. बताया जा रहा है कि इस कॉरिडोर को फिर जबलपुर से रायपुर तक बढ़ाने की संभावना है. (इमेज सोर्स-AI)
राज्य सरकार इस नए एक्सप्रेसवे के लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण करना चाहती है. इस नए कॉरिडोर से व्यापार और पर्यटन को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. क्योंकि हाईवे के पास लोग होटल और ढाबे खोल सकते हैं. वहीं एक्सप्रेसवे बनने से जमीन के रेट बढ़ेंगे. इसके अलावा जिन लोगों को एक शहर से दूसरे शहर माल लेना जाना है. उन्हें भी इससे मदद मिलेगी. (इमेज सोर्स-AI)
Add News18 as
Preferred Source on Google
भोपाल से जबलपुर एक्सप्रेसवे की इंटरचेंज कनेक्टिविटी भी मजबूत की जाएगी. यह रायपुर से विशाखापत्तनम जो कॉरिडोर बन रहा है. उससे भी सीधा जुड़ेगा. इसके अलावा यह ग्वालियर-लखनादौन एक्सप्रेसवे को इंटरचेंज करेगा. इससे ग्वालियर और रायपुर के लोगों का भी काम आसान होगा. (इमेज सोर्स-AI)
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए इस एक्सप्रेसवे के जल्दी ही पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. क्योंकि उज्जैन में सिंहस्थ को देखते हुए काफी लोग आने की उम्मीद है. जो लोग जबलपुर या रायपुर से सीधे भोपाल होते हुए वहां जाना चाहेंगे. उन्हें इससे काफी लाभ मिलेगा. इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. (इमेज सोर्स-AI तस्वीर)