बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनकी सुबह एक कप कॉफी के बिना अधूरी मानी जाती है. शूटिंग का बिजी शेड्यूल हो या ट्रैवलिंग का टाइम, कॉफी इन सितारों की लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुकी है. 1 अक्टूबर को इंटरनेशनल कॉफी डे के खास मौके पर चलिए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ पॉपुलर स्टार्स की पसंदीदा कॉफी और उनसे जुड़ी खास बातें.
आलिया भट्ट को ब्लैक कॉफी बहुत पसंद है. वे अलग अलग जगहों पर जाकर कॉफी के नए नए फ्लेवर ट्राय करना पसंद करती हैं. लंदन में शूटिंग के दौरान उन्होंने एगनॉग लैटे का स्वाद भी चखा था. आलिया के लिए कॉफी सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि खुद को ट्रीट देने का एक तरीका भी है.
कियारा आडवाणी खुद को कॉफी एडिक्ट मानती हैं. उन्हें खासतौर पर ब्लैक कॉफी ही पसंद आती है. शूटिंग और प्रमोशन से लेकर ट्रैवलिंग तक, लंबे और बिजी शेड्यूल के बीच ब्लैक कॉफी ही उनकी सबसे बड़ी साथी बनी रहती है.
करीना कपूर का कॉफी से प्यार काफी पुराना है. काम के दौरान कॉफी का मजा लेने के अलावा उन्हें ट्रैवल करते वक्त अलग अलग जगहों की स्पेशल कॉफी ट्राय करना बहुत पसंद है. करीना के लिए कॉफी सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि दोस्तों और फैमिली के साथ अच्छा टाइम बिताने का एक जरिया है.
पुलकित सम्राट अपने दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी के साथ करते हैं. इसके बाद वे मेडिटेशन और वर्कआउट करते हैं. अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहने वाले पुलकित को स्ट्रॉन्ग ब्लैक कॉफी पसंद है और वे उसमें दालचीनी का हल्का सा फ्लेवर भी मिलाते हैं.
मृणाल ठाकुर भी बड़े कॉफी लवर्स में गिनी जाती हैं. उन्हें सुबह के वक्त गर्म कॉफी पसंद आती है, जबकि दिन के समय वे आईस्ड अमेरिकानो पीना पसंद करती हैं. कॉफी के साथ कुछ बेक्ड आइटम्स मिल जाएं तो उनका यह ब्रेक और भी खास बन जाता है.
श्रद्धा कपूर का कॉफी से जुड़ा किस्सा बेहद दिलचस्प है. अमेरिका में पढ़ाई के दौरान उन्होंने एक कॉफी शॉप में पार्ट टाइम जॉब की थी. वहां उन्होंने कॉफी और हॉट चॉकलेट बनाना सीखा था. इसलिए कॉफी उनके लिए सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि कॉलेज के दिनों की पुरानी यादों से जुड़ी हुई है.
शालिनी पांडे कॉफी को अपना कम्फर्ट ड्रिंक मानती हैं. उन्हें स्ट्रॉन्ग ब्लैक कॉफी पसंद है. कॉफी के लिए उनका प्यार इतना ज्यादा है कि वे ट्रैवल करते वक्त अपने साथ कॉफी बीन्स और मोका पॉट तक लेकर जाती हैं.