उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव : कुमाऊं के इस नेता की खुलेगी लॉटरी? उत्तराखंड BJP ने दिल्ली भेजी 15 नामों की सीक्रेट लिस्ट

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव : कुमाऊं के इस नेता की खुलेगी लॉटरी? उत्तराखंड BJP ने दिल्ली भेजी 15 नामों की सीक्रेट लिस्ट


Last Updated:

Uttarakhand Rajya Sabha Chunav 2027 : उत्तराखंड की इकलौती राज्यसभा सीट के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हैं. प्रदेश बीजेपी ने 15 वरिष्ठ नेताओं के नामों की सूची हाईकमान को भेजी है, जिसमें कुमाऊं के एक वरिष्ठ संघनिष्ठ वैश्य नेता का नाम सबसे आगे चल रहा है. आइये जानते हैं इस बारे में..

Zoom

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: बीजेपी कभी भी घोषित कर सकती है प्रत्याशी.

देहरादून : उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव (Uttarakhand Rajya Sabha Chunav 2027) के लिए खाली हो रही एक सीट को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है. प्रदेश में बहुमत के दम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत तय मानी जा रही है. इस बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बीजेपी प्रदेश संगठन ने 15 संभावित दावेदारों की एक सूची बनाकर केंद्रीय हाईकमान को भेज दी है. अब किसी भी वक्त पार्टी आधिकारिक रूप से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है.

कुमाऊं के वरिष्ठ संघनिष्ठ नेता की खुल सकती है लॉटरी
सूत्रों का दावा है कि इस बार पार्टी संगठन क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कुमाऊं मंडल के किसी बड़े चेहरे पर दांव लगा सकता है. रेस में सबसे आगे कुमाऊं से आने वाले एक ऐसे वरिष्ठ नेता का नाम चल रहा है जो वैश्य समाज से ताल्लुक रखते हैं और लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. अगर हाईकमान इस नाम पर मुहर लगाता है तो इसे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और जातीय गणित को साधने का बड़ा सियासी कदम माना जाएगा.

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत नामांकन से लेकर मतदान के पूरे शेड्यूल के तहत नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर, मतदान की तारीख 16 अक्टूबर (सुबह 9 से शाम 4 बजे तक) तो मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से होगी.

उत्‍तराखंड में बीजेपी विधायकों की मौजूदा स्थिति क्‍या है?

मौजूदा विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बल को देखते हुए इस सीट पर पार्टी उम्मीदवार की एकतरफा जीत तय मानी जा रही है. अब सभी की नजरें दिल्ली में होने वाली बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर टिकी हैं, जहां आखिरी नाम पर मुहर लगेगी.



Source link