सोनाक्षी की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का फर्स्ट लुक जारी, पति जहीर इकबाल संग आएंगी नजर, दूसरी बार साथ काम करेगा कपल

सोनाक्षी की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का फर्स्ट लुक जारी, पति जहीर इकबाल संग आएंगी नजर, दूसरी बार साथ काम करेगा कपल


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल जल्द ही फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है, जिसने इसकी कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. पोस्टर के साथ सोनाक्षी ने प्यार और जुनून के बीच के फर्क को लेकर एक सवाल भी पूछा है. यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फिर जमेगी जहीर और सोनाक्षी की जोड़ी

नई दिल्ली. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक बार फिर अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों जल्द ही फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसमें दोनों कलाकारों की झलक देखने को मिल रही है. फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन फर्स्ट लुक पर लोग दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

इस दमदार केमिस्ट्री वाले पोस्टर से ये साफ हो गया है कि इसमें प्यार के साथ रहस्य और सस्पेंस का तड़का भी देखने को मिलेगा. सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया धमाल मचा दिया है. दोनों की साथ में यह दूसरी फिल्म है. पोस्टर में सोनाक्षी और जहीर एक टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. सोनाक्षी दूसरी तरफ देख रही हैं, जबकि जहीर उन्हें गौर से देखते नजर आ रहे हैं. पोस्टर का यह अंदाज फिल्म में रिश्तों से जुड़े किसी रहस्य की ओर इशारा करता है.

प्यार और जुनून के बीच क्या है फर्क?

सोनाक्षी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “आप प्यार और जुनून के बीच की लकीर कहां खींचेंगे?” पोस्टर पर भी एक दिलचस्प टैगलाइन लिखी है, जिसका मतलब है, “उसे एक जुड़ाव मिला. उसे एक जुनून मिल गया. इस टैगलाइन और पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में प्यार के साथ रिश्तों का एक ऐसा पहलू भी दिखाया जाएगा, जहां भावनाएं जुनून का रूप ले सकती हैं. हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी और किरदारों से जुड़े राज अभी सामने नहीं आए हैं. ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी और जहीर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी करण रावल ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है. विशाल राणा इस फिल्म के निर्माता हैं. इसे इशेलॉन प्रोडक्शंस ने PAM स्टूडियोज और AND प्रोडक्शंस के साथ मिलकर बनाया है.

View this post on Instagram





Source link