Do You Know: बालों की ग्रोथ हमेशा एक प्वाइंट पर आकर क्यों रूक जाती है?

Do You Know: बालों की ग्रोथ हमेशा एक प्वाइंट पर आकर क्यों रूक जाती है?


Last Updated:

Hair Growth Problem: लंबे बालों को कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है. इसलिए महिलाएं बालों को लंबा करने के लिए कई सारे उपायों को करती हैं. लेकिन क्या आपके बाल भी एक प्वाइंट पर आकर बढ़ना बंद हो जाते हैं? यदि हां तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप बालों की ग्रोथ रूक जाने का असली कारण जानेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Hair Growth Problem: बालों को तेजी से लंबा करने के लिए ट्रीमिंग, कंडीशनिंग, हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है. लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों के बाल कंधे या इससे एक-दो इंच तक लंबे होने के बाद बढ़ना बंद हो जाते हैं. ऐसा लगता है जैसे किसी ने बालों की ग्रोथ की एक लीमिट सेट कर दी हो. चाहे जो कर लें बाल इससे ज्यादा लंबे ही नहीं होते हैं.

हालांकि ये कोई रेयर परेशानी नहीं है, कई सारे लोग इस समस्या को लेकर परेशान रहते हैं. यदि आपको भी बालों का एक लंबाई तक आकर बढ़ना बंद हो जाना रहस्यमयी लगता है तो यहां इसकी असली वजह आपको चौंका सकती है.

एक प्वाइंट के बाद बाल क्यों बढ़ते?
अगर आपके हर कोशिश के बाद भी आपके बाल एक प्वाइंट पर आकर बढ़ना बंद हो जाते हैं, तो आपकी ये कंडीशन क्रॉनिक हेयर लेंथ का साइन है. ये प्रॉब्लम मुख्य रूप से पोषक तत्वों की कमी और सूजन के कारण होता है. अगर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते, तो बाल धीरे-धीरे पतले और कमजोर होने लगते हैं. इसके अलावा लगातार तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी या कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसी स्थिति में बाल जड़ों से तो बढ़ते रहते हैं, लेकिन उनकी लंबाई बढ़ने से पहले ही वे दोमुंहे होकर टूट जाते हैं. इसलिए लगता है कि बाल बढ़ ही नहीं रहे हैं.

कौन-सी आदतें नुकसान पहुंचाती हैं?
बार-बार हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करना.
बालों को बार-बार ब्लीच या कलर कराना.
तेज केमिकल वाले हेयर ट्रीटमेंट लेना.
लंबे समय तक तनाव में रहना.
प्रोटीन और पोषक तत्वों की कमी वाली डाइट लेना.

बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए क्या करें?
अंडे, दालें, पनीर, सोया, मछली और अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. स्ट्रेटनर, कर्लर और हेयर ड्रायर का इस्तेमाल सीमित करें ताकि बालों को नुकसान न पहुंचे. बार-बार हेयर कलर, ब्लीच या अन्य केमिकल प्रक्रियाएं बालों को कमजोर कर सकती हैं. सिर की हल्की मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है. योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लेने से तनाव कम होता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.



Source link