डोसा-चीला खाकर हो गए बोर? मूंग दाल और पनीर से बनाएं यह क्रिस्पी नाश्ता, अंदर मिलेगी सब्जियों की स्वादिष्ट स्टफिंग

डोसा-चीला खाकर हो गए बोर? मूंग दाल और पनीर से बनाएं यह क्रिस्पी नाश्ता, अंदर मिलेगी सब्जियों की स्वादिष्ट स्टफिंग


Last Updated:

Moong Dal Paneer Cheela Recipe: सुबह के नाश्ते में मूंग दाल और पनीर से भरपेट चीला तैयार किया जा सकता है. इसका बैटर मूंग दाल, चावल और मूंगफली को भिगोकर बनाया जाता है. बैटर को फर्मेंट करने या घंटों रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. पनीर के साथ गाजर, शिमला मिर्च और प्याज की स्टफिंग इसका स्वाद बढ़ाती है. चीले को धीमी से मध्यम आंच पर सेंकने से नीचे की परत क्रिस्पी तैयार होती है. तैयार चीले को रोल करके हरी चटनी, नारियल चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मूंग दाल पनीर चीला रेसिपी (इमेज AI)

Moong Dal Paneer Cheela Recipe: सुबह नाश्ते में रोज कुछ ऐसा बनाना आसान नहीं होता जो स्वादिष्ट भी हो और पेट भी अच्छी तरह भरे. कभी डोसा बनाने का मन करता है तो कभी चीला, लेकिन दोनों के लिए अलग-अलग तैयारी करनी पड़ती है, अगर आप भी बिना ज्यादा झंझट के कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो मूंग दाल और पनीर से बना यह चीला अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी खास बात यह है कि इसके लिए बैटर को खमीर उठाने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता.

मूंग दाल, चावल और मूंगफली को भिगोकर तैयार किया गया बैटर चीले को अच्छा टेक्सचर देता है. ऊपर से हरी सब्जियों और पनीर की स्टफिंग इसे स्वादिष्ट बनाती है और नाश्ते को थोड़ा ज्यादा भरपेट भी कर देती है.

मूंग दाल और चावल से तैयार करें बैटर
इस रेसिपी के लिए मूंग दाल, चावल और मूंगफली को पहले अच्छी तरह धोकर पानी में भिगो दें. कुछ घंटे भीगने के बाद इनका पानी निकाल लें. अब इन्हें मिक्सी के बड़े जार में डालें. इसमें 3-4 लहसुन की कलियां, 3-4 हरी मिर्च, करीब एक कप साफ हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालें. आधा कप पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें. बैटर न बहुत पतला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा. इसे चीले पर आसानी से फैलाया जा सके, इतना गाढ़ापन ठीक रहेगा. हरा धनिया बैटर को ताजगी और हल्का हरा रंग देता है.

बैटर को तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं
इस बैटर को तैयार करने के बाद लंबे समय तक खमीर उठाने की जरूरत नहीं है. यही वजह है कि यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी सुविधाजनक है जिन्हें सुबह जल्दी नाश्ता तैयार करना होता है, अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी ठीक कर लें.

(इमेज AI)

पनीर और सब्जियों की स्टफिंग ऐसे बनाएं
अब चीले के अंदर भरने वाली स्टफिंग तैयार करें. इसके लिए गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें. चाहें तो इन्हें हैंड चॉपर की मदद से भी जल्दी काट सकती हैं. सभी सब्जियों को एक बाउल में निकालें. अब इसमें करीब 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ ताजा पनीर डालें. स्वाद के अनुसार थोड़ा नमक मिलाकर सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस स्टफिंग में सब्जियों की हल्की क्रंच और पनीर का सॉफ्ट टेक्सचर मिलता है. आप अपनी पसंद के हिसाब से इसमें दूसरी सब्जियां भी शामिल कर सकती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तवे पर ऐसे फैलाएं मूंग दाल का चीला
चीला बनाने के लिए तवा मध्यम आंच पर गर्म करें. तवे पर थोड़ा तेल लगाएं और एक बड़ा करछुल बैटर बीच में डालें. अब करछुल की मदद से इसे गोल आकार में धीरे-धीरे फैलाएं. कोशिश करें कि चीला बहुत ज्यादा मोटा न हो. किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और इसे मध्यम आंच पर सिकने दें. जब चीले की ऊपरी सतह थोड़ी सूखी दिखाई देने लगे और नीचे का हिस्सा हल्का सिक जाए तो अगला स्टेप करें.

View this post on Instagram





Source link