‘कई सिम्मियां गई…मरी बीवी का जश्न कौन मनाता है’, हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी पर BJP नेता के बिगड़े बोल

‘कई सिम्मियां गई…मरी बीवी का जश्न कौन मनाता है’, हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी पर BJP नेता के बिगड़े बोल


Last Updated:

हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री पर भाजपा नेता अजय जोशी की अमर्यादित टिप्पणी से विवाद. जोशी ने सिम्मी अग्निहोत्री की याद में हुए कार्यक्रम पर सवाल उठाए. मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर बिना

ख़बरें फटाफट

Zoom

के हरोली के भाजपा नेता अजय जोशी ने हाल ही में सिम्मी अग्निहोत्री की याद में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए.

ऊना. हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर भाजपा नेता घिर गए हैं. ऐसे में अब डिप्टी सीएम ने भी सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए जवाब दिया है. ऊना जिले के हरोली के भाजपा नेता अजय जोशी ने हाल ही में सिम्मी अग्निहोत्री की याद में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए.

हरोली विधानसभा से भाजपा नेता अजय जोशी ने एक वीडियो में कहा कि मैं मुकेश अग्निहोत्री से पूछना चाहते हैं कि क्या पत्नी सिमी मदर टेरेसा थी क्या वह नेल्सन मंडेला थी. अजय जोशी ने स्कूल में पत्नी की याद में कार्यक्रम करवाने को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘’मुकेश अग्निहोत्री सठिया गए हैं अपनी मरी हुई बीवी के नाम पर जश्न मना रहे हैं और बच्चों को डिस्टर्ब कर रहे हैं. कभी मैराथन कभी वॉकथॉन कर रहे हैं कौन स्कूल में मरी हुई बीवी के नाम पर जश्न मनाता है और कलाकारों को बुलाता है.’’

अजय यहीं नहीं रुके और बोले कि क्या इस हरोली में कोई और महान शख्सियत पैदा ही नहीं हुई. असल में हरौली में मुकेश अग्निहोत्री से मोह भंग हो गया है. उन्हें पता था कि उनके कार्यक्रम में कोई नहीं आने वाले थे. सिम्मी अग्निहोत्री का हरोली में क्या योगदान रहा. उन्होंने तो घर बैठे भी सैलरी ली थी. अजय जोशी ने कहा कि 100 में से 80 बेईमान मुकेश अग्निहोत्री महान. यह सारा कार्यक्रम केवल स्टंट था. वह यहीं नहीं रुके और बोले कि कई सिम्मियां आईं और कई चली गई और अब मुकेश भी जाने वाला है.

हालांकि सोशल मीडिया पर अजय जोशी घर गए और लोगों ने उनकी भाषा शैली को लेकर सवाल उठाए तो उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री की एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह आपतिजनक शब्द बोल रहे थे.

मुकेश ने दिया रप्लाई

हरौली से विधायक और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने फेसबुक पर अपन आधिकारिक पेज से बिना नाम लिए अजय जोशी को जवाब दिया.  डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री के बारे में अनाप शनाप बोलने वाले चंद भाजपाई पहले देश के प्रधानमंत्री की  उनके बारे राय इस पत्र के माध्यम से जान लें. गौ रहे कि पीएम मोदी ने सिम्मी अग्निहोत्री के निधन के बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को पत्र लिखा था.


गुरुदास मान को बुलाया था

हाल ही में मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री की याद में हरोली में कार्यक्रम आयोजित किया था. इस दौरान पंजाबी गायक गुरदास मान को भी बुलाया गया था. मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की मौत 10 फरवरी 2024 में हो गई थी.



Source link