क्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल को अखिलेश यादव देंगे सपा का टिकट? ‘हरा-लाल गमछा’ वाले बयान से क्यों तेज हुई सियासी चर्चा

क्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल को अखिलेश यादव देंगे सपा का टिकट? ‘हरा-लाल गमछा’ वाले बयान से क्यों तेज हुई सियासी चर्चा


Last Updated:

उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने जबसे प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. तबसे एक बात की चर्चा खूब हो रही है कि आखिर वह किस पार्टी से चुनाव लड़ने वाली हैं. हालांकि, शुरुआती बयानों में उन्होंने यह भी कहा था कि वह फिलहाल किसी स्थापित राजनीतिक दल में शामिल हुए बिना स्वतंत्र रूप से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने पर विचार कर रही हैं. लेकिन अखिलेश यादव ने जबसे उनके नाम के सवाल पर ‘हरा-लाल गमछा’ वाले बयान दिया है तो और अटकलों ने जोर पकड़ लिया है तो क्या क्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल को अखिलेश यादव देंगे सपा का टिकट? जानें पूरी बात.

Zoom

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बाद उनके अगले कदम को लेकर सियासी चर्चा तेज है.

उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में कदम रखने के ऐलान के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है. इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने दिव्या मित्तल को लेकर ‘हरा-लाल गमछा’ पहनने की बात कही है. जिसके बाद इसे राजनीतिक गलियारों में सपा का खुला ऑफर माना जा रहा है. हालांकि, अखिलेश यादव ने अभी तक उन्हें सपा का टिकट देने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बयान के बद दिव्या मित्तल के समाजवादी पार्टी में शामिल होने और चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें बेहद तेज हो गई हैं. तो बिना देर किए समझते हैं पूरी बात. आखिर ‘हरा-लाल गमछा’ वाला मामला क्या है.



Source link