Patna News: पटनावाले ध्यान दें, आज गुल रहेगी बिजली, 53 मोहल्लों में दो घंटे की होगी कटौती

Patna News: पटनावाले ध्यान दें, आज गुल रहेगी बिजली, 53 मोहल्लों में दो घंटे की होगी कटौती


Last Updated:

Patna News: पटना के लोगों के लिए बिजली कटौती को लेकर जरूरी खबर है. आज शहर के 53 मोहल्लों में दो घंटे तक बिजली बंद रहेगी. अलग-अलग फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी. कुछ इलाकों में सुबह 7 से 9 बजे तक, जबकि ज्यादातर मोहल्लों में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी.

Zoom

पटना में आज बिजली कटौती की जाएगी. (फाइल फोटो)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में आज बिजली कटौती को लेकर जरूरी खबर है. शहर के कई इलाकों में दो घंटे तक बिजली बंद रहेगी. अलग-अलग फीडर से जुड़े 53 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी. बिजली विभाग की ओर से फीडर पर काम किए जाने के कारण यह कटौती की जाएगी. कुछ इलाकों में सुबह 7 से 9 बजे तक, जबकि ज्यादातर इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी.

राजा बाजार फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इस दौरान मजार गली, मछली गली, राजा बाजार, ब्रह्मस्थानी गली और IGIMS के पीछे का इलाका प्रभावित रहेगा. नवरतनपुर फीडर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. जगत नारायण कॉलेज, साईं कॉलोनी, बड़ी खगौल, खगौल डीह, जमालुद्दीनचक, गुड़गांव, नवरतनपुर, चकरदाहा और रेलवे कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी.

दोपहर 11 से 1 बजे तक बिजली गुल
त्रिभुवन फीडर से जुड़े इलाकों में भी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विनय यादव पथ, आदमपुर, गाड़ीखाना, विद्युत नगर और यशोदा कॉलोनी के लोगों को इस दौरान परेशानी हो सकती है. साईं मंदिर फीडर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इससे सीपी ठाकुर पथ, अटल पथ और शिवपुरी इलाके प्रभावित होंगे. चांदमारी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती होगी. चांदमारी रोड नंबर-5 से चौराहा, स्लम क्षेत्र, जनता पार्क और दक्षिण चांदमारी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

इन इलाकों में भी कटौती
महेंदू फीडर में भी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी. एनआईटी मोड़, गांधी चौक, महेंदू डाकघर, शिवपुर टिकियाटोली, शाहगंज, चैतटोला, सुधीटोला और पीडी लेन के लोग प्रभावित होंगे. विश्वविद्यालय फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. पूर्वी मखनियाकुआं, मखनियाकुआं, खुदाबख्श लाइब्रेरी और अशोक राजपथ इलाके में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. गायत्री मंदिर फीडर से जुड़े इलाकों में भी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी. डाकघर, एनसी और गायत्री मंदिर के आसपास का इलाका इससे प्रभावित होगा.



Source link