फर्जी फेसबुक आईडी से नेताओं पर हमला, देवास भाजपा में उबाल, पार्षद प्रतिनिधि को निकालने की मांग

फर्जी फेसबुक आईडी से नेताओं पर हमला, देवास भाजपा में उबाल, पार्षद प्रतिनिधि को निकालने की मांग


Last Updated:

Dewas: एमपी के देवास भाजपा में फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर बवाल मच गया है. पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने “दर्पण देवास” पेज से पार्टी नेताओं को बदनाम किया, जिसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर उन्हें निष्कासित करने की मांग की है. जानिए क्या है पूरा मामला…

Zoom

Darpan Dewas Fake Facebook ID: मध्य प्रदेश के देवास जिले में बीजेपी पार्टी में इन दिनों बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पार्टी के ही पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं को बदनाम किया. इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज हैं और उन्होंने प्रवीण वर्मा को तुरंत पार्टी से निकालने की मांग की है. महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन और सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता सयाजी द्वार पर इकट्ठा हुए. यहां से सभी ने आक्रोश रैली के रूप में पैदल मार्च कर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे. वहां जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रवीण वर्मा को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई.

‘दर्पण देवास’ नाम से चल रहा था पेज
सभापति रवि जैन के अनुसार, पिछले एक साल से “दर्पण देवास” नाम की एक फर्जी फेसबुक आईडी चल रही थी. इस पेज से महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव और खुद रवि जैन समेत कई सीनियर पदाधिकारियों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और बदनाम करने वाली पोस्ट की जा रही थीं.

पुलिस जांच में हुआ खुलासा
करीब एक साल पहले नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले की शिकायत एसपी पुनीत गेहलोत से की थी. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हर्ष वर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. अब पुलिस जांच में बताया गया है कि इस फर्जी आईडी का मुख्य सरगना बीजेपी का ही पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा है. यह भी कहा जा रहा है कि प्रवीण वर्मा पर पहले भी पुलिस कार्रवाई हो चुकी है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रवीण वर्मा की इन हरकतों से पूरी पार्टी की छवि खराब हुई है और सभी कार्यकर्ता इससे काफी दुखी हैं. उनका कहना है कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में रहने का कोई हक नहीं है.

जिला अध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का भरोसा
भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया है. पूरे मामले की जांच की जाएगी और प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद जल्द ही कड़ी और उचित कार्रवाई की जाएगी. अब सभी की नजर इस पर है कि पार्टी इस मामले में क्या फैसला लेती है.



Source link