Bihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र… तभी पहुंचे ‘देवदूत’

Bihar Flood: बाढ़ के पानी में केले के थम का सहारा, डूबने ही वाले थे सुरेंद्र… तभी पहुंचे ‘देवदूत’


Last Updated:

Bihar Flood: पूर्वी चंपारण में बाढ़ के बीच चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई. जहां सुरेंद्र महतो नाम के शख्स बाढ़ के पानी में फंस गए. उनके पास बचने के लिए नाव नहीं थी. ऐसे में केले के थम को पकड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश शुरू कर दी. वह पानी के बीच फंसे हुए थे और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे थे. तभी NDRF की टीम की नजर उन पर पड़ी.

Zoom

बाढ़ के पानी में बचे शख्स को NDRF ने बचाया.

पूर्वी चंपारणः बिहार में बाढ़ का पानी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड के बैरिया पंचायत में सुरेंद्र महतो बाढ़ के पानी में फंस गए. चारों तरफ पानी था और बचने का कोई साधन नहीं था. ऐसे में वह केले के थम के सहारे खुद को डूबने से बचा रहे थे. सुरेंद्र इसी तरह पानी के बीच फंसे थे, तभी NDRF की टीम की नजर उन पर पड़ी. जवान तुरंत देवदूत बनकर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सुरेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया. NDRF की टीम फिलहाल केसरिया और संग्रामपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार रेस्क्यू कर रही है.

केसरिया प्रखंड की बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर 5 में बाढ़ का पानी भर गया है. यहां रहने वाले सुरेंद्र महतो भी बाढ़ के पानी में फंस गए थे. उनके पास बचने का कोई दूसरा साधन नहीं था। ऐसे में वह केले के थम के सहारे खुद को डूबने से बचा रहे थे. सुरेंद्र काफी देर तक इसी तरह पानी के बीच फंसे रहे. तभी NDRF की रेस्क्यू टीम की नजर उन पर पड़ी. जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.

NDRF की टीम ने समय पर पहुंचकर बचाया
NDRF के जवानों ने सुरेंद्र महतो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. समय रहते रेस्क्यू होने से उनकी जान बच गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने NDRF की टीम की जमकर तारीफ की. NDRF की टीम लगातार केसरिया और संग्रामपुर इलाके में नजर बनाए हुए है. बाढ़ प्रभावित वार्डों से लोगों को निकालकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत का काम जारी
पूर्वी चंपारण के केसरिया, संग्रामपुर और अरेराज में बाढ़ के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. पानी के दबाव से कई रिंग बांध क्षतिग्रस्त हुए हैं. ऐसे में प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज किया गया है. प्रभावित इलाकों में सामुदायिक किचन चल रहे हैं. यहां बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया जा रहा है. लोगों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं NDRF की टीम जरूरत के मुताबिक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.



Source link