LIVE: अब से कुछ ही देर में दिखेगा वैभव का जलवा, टॉस गंवाकर भारत की पहले बैटिंग
Last Updated:
LIVE IND vs SL Asian Games 2026: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स के सेमीफाइनल का रोमांंच जारी है. टॉस गंवाकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. मैच जीतने वाली टीम फाइनल में गोल्ड मेडल मैच के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगी.
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा करेंगे पारी की शुरुआत
आईची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का आज दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच जारी है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. भारतीय प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. भारत जहां एकतरफ सितारों से सजी टीम है तो श्रीलंका ने अपने युवा प्लेयर्स को जापान भेजा है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह
पहले ही फाइनल पहुंच चुका पाकिस्तान
पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 111 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने नौ गेंद पहले ही चार विकेट खोकर मैच जीत लिया. अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच का विनर 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए भिडे़गा.