Last Updated:
Bihar News: बिहार में बाढ़ की वजह से लोगों की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में प्रशासन मुस्तैद है, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. बुधवार को सीएम सम्राट ने पश्चिम चंपारण का दौरा किया. जिसके बाद उन्होंने पीड़ितों को 7-7 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर…
सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया. (फोटो साभारः एक्स @samrat4bjp)
पटनाः बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. नदियों के उफान ने लोगों का आशियाना छीन लिया. कई लोगों को राहत कैम्प या खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारनी पड़ रही है. बच्चों का स्कूल, बड़ों काम, बुजुर्गों की बीमारी से लेकर लोग तमाम तरह की समस्याएं झेल रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार ने पीड़ितों को राहत राशि देने का ऐलान किया. बुधवार को चंपारण दौरे के दौरान सीएम ने पीड़ितों को खुद खाना परोस कर खिलाया. उसके बाद अफसरों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को 7-7 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाए.
मुख्यमंत्री ने बुधवार को पश्चिम चंपारण समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. इसके बाद उन्होंने पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड के बथना स्थित बाढ़ राहत शिविर का इंस्पेक्शन किया. यहां उन्होंने कम्यूनिटी किचन में लोगों को खाना परोसा और राहत शिविर में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. सम्राट चौधरी ने राहत शिविर में चिकित्सा व्यवस्था, साफ पीने का पानी, शौचालय, पशुओं के लिए राहत शिविर और लोगों के रहने की व्यवस्था देखी. उन्होंने प्रभावित परिवारों से भी बातचीत की और उनकी परेशानियां जानीं.
चंपारण में चल रहे बाढ़ राहत शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सामुदायिक रसोई में स्वयं भोजन भी परोसा और व्यक्तिगत रूप से सभी से बातचीत कर चिकित्सा शिविर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पशु राहत शिविर एवं आवासन व्यवस्था का निरीक्षण कर उनकी जानकारी ली।