Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को निकाला बाहर? आखिर क्यों भड़का परिवार, जानिए पूरा माजरा

Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को निकाला बाहर? आखिर क्यों भड़का परिवार, जानिए पूरा माजरा


Last Updated:

Was Rajpal Yadav Asked To Leave Mushtaq Khans Prayer Meet: बॉलीवुड एक्टर रहे मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए. दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मशहूर एक्टर राजपाल यादव को अचानक प्रेयर मीट छोड़कर जाना पड़ा. इसके बाद खबरें फैलने लगीं कि उन्हें शोक सभा से बाहर निकाल दिया गया है. जानिए आखिर 30 सितंबर को मुंबई के रहेजा क्लासिक क्लब में क्या हुआ था और इस दावे के पीछे की असली सच्चाई क्या है.

Zoom

राजपाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. ‘गदर’ और ‘वेलकम’ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मुश्ताक खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है. 24 सितंबर को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. निधन के 6 दिन बाद 30 सितंबर को मुंबई स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में उनकी आत्मा की शांति के लिए परिवार ने एक प्रेयर मीट यानी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस शोक सभा में पूनम ढिल्लों, राहुल रॉय और राखी सावंत समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां अपने प्रिय साथी को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं. इन्हीं सितारों में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव भी शामिल थे. लेकिन इस प्रेयर मीट के दौरान अचानक कुछ ऐसा घटा जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को निकालते दिखाया जा रहा है. क्या है ये माजरा चलिए बताते हैं…

मुश्ताक खान की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल नहीं हुए थे. जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई. परिवार ने मुश्ताक खान के लिए प्रेयर मीट रखी, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी. इस दौरान राजपाल यादव भी पहुंचे. लेकिन वहां माहौल अचानक गर्मा गया. राजपाल यादव को बेहद असहज स्थिति में अचानक कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकलना पड़ा.

आखिर क्यों भड़का परिवार

दरअसल, राजपाल यादव दिवंगत मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने पूरी श्रद्धा के साथ प्रेयर मीट में पहुंचे थे. उन्होंने परिवार और उनके बेटों से भी मुलाकात की. लेकिन जब वे श्रद्धांजलि देकर बाहर निकलने लगे तो वहां मौजूद पैपराजी और कुछ फैंस के लिए वह रुक गए और फोटो क्लिक कराने लगे. बात सिर्फ इतनी ही नहीं रुकी, प्रेयर मीट के उस भावुक माहौल में कुछ फैंस राजपाल यादव के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाने लगे. शोक के माहौल में इस तरह की हरकत दिवंगत मुश्ताक खान के परिवार और वहां मौजूद लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वीडियो वायरल हो गया.

View this post on Instagram





Source link