Infra Tricks: जीवन की जमा पूंजी लगाकर व्यक्ति अपने घर को निर्माण कराता है. उसका सपना रहता है कि घर ऐसा बने, जिसे देखने के बाद दूसरे भी तारीफ करें और मजबूती भी हो. हालांकि, कई बार निर्माण सामग्री, कारीगरी और कुछ जरूरी चीजों पर ध्यान नहीं रखने की वजह से घर के निर्माण में काफी परेशानियां होती हैं. ऐसे में लागत भी बढ़ जाता है. अगर आप भी घर बनवा रहे हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें. सही प्लानिंग और सही सामान का इस्तेमाल करके घर को बेस्ट और बेहतरीन बना सकते हैं.
अगर आप भी घर बनवाने के लिए सोच रहे हैं तो पहले घर बनाने से पहले एक बजट को तैयार कर लें. अनुमानित बजट के हिसाब से घर बनवाने की प्रक्रिया शुरू करें. ऐसे में अगर खुद की जमीन हो तो सीधे घर बनवा सकते हैं. वहीं, अगर जमीन खुद की नहीं हो तो सबसे पहले जमीन की लागत ले लें. जमीन खरीदने के बाद घर बनवाने के लिए दूसरी सबसे जरूरी चीज नक्शा होता है. नक्शा के बाद सामग्री, मजदूरी और फिनिशिंग से जुड़े खर्चों को भी जरूर देखना चाहिए.
तय कर लें चीजें
भवन से जुड़े एक्सपर्ट देवेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि अगर आपके घर बेस्ट डिजाइन और अलग बनवाना है तो आप बेहतरीन आर्किटेक्ट या सिविल इंजीनियर से घर का नक्शा तैयार कर सकते हैं. नक्शा फाइनल होने के बाद घर के निर्माण से जुड़ी दूसरी सबसे बड़ी प्रक्रिया मजदूरी और ठेकेदारी होती है. अगर आप ठेकेदारी के माध्यम से घर बनवाना चाहते हैं तो घर के निर्माण समय और लागत से जुड़ी सभी समझौते को कागजों पर कर लें, इसके साथ ही समय सीमा और भुगतान को लेकर भी नियम और शर्तें तय कर लें.
इन ईंट का करें प्रयोग
देवेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि घर बनवाने के लिए सबसे जरूरी बिल्डिंग मटेरियल होता है. अगर आप ईट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो नंबर एक ईंट का इस्तेमाल करें. यह लाल रंग का होता है. इसे आप दो ईट को लड़ा कर पहचान सकते हैं, इसके साथ ही एसीसी या अल्ट्राटेक सीमेंट का इस्तेमाल करें. जुदाई के लिए प्रिज्म सीमेंट का भी प्रयोग कर सकते हैं. बात अगर सरिया की करें तो सरिया में टीएमटी का इस्तेमाल करें. कामधेनु जिंदल और टाटा मजबूत सरिया माने जाते हैं.
ये बालू है कारगर
देवेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अगर आप बालू का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जुड़ाई के लिए सुपर मीडियम वालों का इस्तेमाल कर सकते हैं. जुड़ाई के बाद अगर प्लास्टर करना चाहते हैं तो महीन सोन नदी के बालू से ही प्लास्टर करें. इसके साथ ही जमीन बनवाने के लिए आप गंगा के बालू और दो नंबर ईंट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अनुभवी कारगर हैं बेहतर
देवेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि घर बनवाने के लिए आप अनुभवी कारीगर को पकड़े. अनुभवी मिस्त्री को पकड़ने से निर्माण लागत कम होती है और समय से काम भी पूरा होता है. कई बार सामान भी बच जाता है, जिससे काफी बर्बादी होती है तो ऐसे में अनुभवी मिस्त्री और अनुभवी मजदूर को रखें. ताकि, सामान बचे और अगर ठेकेदारी पर घर बनने के लिए दिए हुए हैं तो बराबर निरीक्षण करते रहें. ताकि, किसी भी प्रकार की कोई होता ही न होने पाए.