LPG Price Hike: महीने के पहले ही दिन जोर का झटका, ₹62.50 महंगा हुआ सिलेंडर, देखें नए रेट

LPG Price Hike: महीने के पहले ही दिन जोर का झटका, ₹62.50 महंगा हुआ सिलेंडर, देखें नए रेट


Last Updated:

LPG Price Hike : त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले महंगाई का बड़ा झटका लगा है. आज यानी 1 अक्टूबर को तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में इजाफा कर दिया है.

Zoom

नई दिल्‍ली. त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आम आदमी और कारोबारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. महीने की पहली ही तारीख यानी 1 अक्टूबर को तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है. 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम  62.50 रुपये बढ गया है.  दिल्‍ली में अब इसकी कीमत बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है.  इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और छोटे कारोबारों की लागत पर पड़ सकता है.  कारोबारियों के लिए LPG खर्च बढ़ने का असर आगे चलकर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है.

राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में यह 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में ही मिलेगा. पटना में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 1,031.50 रुपये और लखनऊ में 979.50 रुपये है.

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी

आज यानी 1 अक्टूबर से सब्सिडी पाने वाले LPG ग्राहकों के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. जिन ग्राहकों की e-KYC या जरूरी बायोमेट्रिक प्रोसेस को पूरा नहीं किया है, उन्हें सरकारी सब्सिडी मिलने में दिक्कत हो सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उनका गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा या सिलेंडर की डिलीवरी रुक जाएगी. ग्राहकों को अपने LPG कनेक्शन से जुड़ी KYC और आधार की जानकारी समय पर अपडेट कर लेनी चाहिए. किसी भी बदलाव या अपनी पात्रता की सही जानकारी के लिए संबंधित गैस कंपनी या डिस्ट्रीब्यूटर से कंफर्म करना बेहतर रहेगा.

खबर अपडेट हो रही है…



Source link